71. सूरह नूह – 1-28

सूरह नूह के संक्षिप्त विषय

यह सूरह मक्की है, इस में 28 आयतें हैं।

  • इस में नूह (अलैहिस्सलाम) के उपदेश का पूरा वर्णन है जिस से इस का नाम सूरह नूह है। और इस में उन की कथा का वर्णन ऐसे किया गया है कि नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) के विरोधी चौक जायें।
  • इस में अल्लाह से नूह (अलैहिस्सलाम) की गुहार को प्रस्तुत किया गया है। और आयत 25 में उस यातना की चर्चा है जो उन की जाति पर आई थी।
  • अन्त में नूह (अलैहिस्सलाम) की उस प्रार्थना का वर्णन है जो उन्होंने इस यातना के समय की थी जो उन की जाति पर आई।

सूरह नूह | Surah Nuh in Hindi

بِسْمِ اللَّـهِ الرَّحْمَـٰنِ الرَّحِيمِ

बिस्मिल्लाह-हिर्रहमान-निर्रहीम

अल्लाह के नाम से, जो अत्यन्त कृपाशील तथा दयावान् है।

Play

إِنَّا أَرْسَلْنَا نُوحًا إِلَىٰ قَوْمِهِ أَنْ أَنذِرْ قَوْمَكَ مِن قَبْلِ أَن يَأْتِيَهُمْ عَذَابٌ أَلِيمٌ ﴾ 1 ﴿

Transliteration

इन्ना अर् सलना नूहन् इला कौमिही’ अन् अन्ज़िर क़ौ-म-क मिन् क़ब्लि अय्यंअ्ति-यहुम् अज़ाबुन् अलीम

हिंदी अनुवाद

निःसंदेह, हमने भेजा नूह़ को उसकी जाति की ओर कि सावधान कर अपनी जाति को, इससे पूर्व कि आये उनके पास, दूःखदायी यातना।

Play

قَالَ يَا قَوْمِ إِنِّي لَكُمْ نَذِيرٌ مُّبِينٌ ﴾ 2 ﴿

Transliteration

क़ा-ल या क़ौमि इन्नी लकुम् नज़ीरूम् मुबीन

हिंदी अनुवाद

उसने कहाः हे मेरी जाति! वास्तव में, मैं खुला सावधान करने वाला हूँ, तुम्हें।

Play

أَنِ اعْبُدُوا اللَّهَ وَاتَّقُوهُ وَأَطِيعُونِ ﴾ 3 ﴿

Transliteration

अनिअ्बुदुल्ला-ह वत्त्कूहु व अतीअून

हिंदी अनुवाद

कि इबादत (वंदना) करो अल्लाह की तथा डरो उससे और बात मानो मेरी।

Play

يَغْفِرْ لَكُم مِّن ذُنُوبِكُمْ وَيُؤَخِّرْكُمْ إِلَىٰ أَجَلٍ مُّسَمًّى ۚ إِنَّ أَجَلَ اللَّهِ إِذَا جَاءَ لَا يُؤَخَّرُ ۖ لَوْ كُنتُمْ تَعْلَمُونَ ‎ ﴾ 4 ﴿

Transliteration

यग्फिर् लकुम् मिन् जुनूबिकुम् व यु-अख्खिर् कुम् इला’अ-जलिम् मुसम्मन् इन्-न अ-ज-लल्लाहि इज़ा जा-अ ला यु-अख्खरु’लौ कुन्तुम् तअ्लमून

हिंदी अनुवाद

वह क्षमा कर देगा तुमहारे लिए तुम्हारे पापों को तथा अवसर देगा तुम्हें निर्धारित समय[1] तक। वास्तव में, जब अल्लाह का निर्धारित समय आ जायेगा, तो उसमें देर न होगी। काश तुम जानते! 1. अर्थात तुम्हारी निश्चित आयु तक।

Play

قَالَ رَبِّ إِنِّي دَعَوْتُ قَوْمِي لَيْلًا وَنَهَارًا ‎ ﴾ 5 ﴿

Transliteration

क़ा-ल रब्बि इन्नी दऔतु क़ौमी लैलंव् व नहारन्

हिंदी अनुवाद

नूह़ ने कहाः मेरे पालनहार! मैंने बुलाया अपनी जाति को (तेरी ओर) रात और दिन।

Play

فَلَمْ يَزِدْهُمْ دُعَائِي إِلَّا فِرَارًا ﴾ 6 ﴿

Transliteration

फ़-लम् यज़िद्हुम् दुआइ’ इल्ला फ़िरारा

हिंदी अनुवाद

तो मेरे बुलावे ने उनके भागने ही को अधिक किया।

Play

وَإِنِّي كُلَّمَا دَعَوْتُهُمْ لِتَغْفِرَ لَهُمْ جَعَلُوا أَصَابِعَهُمْ فِي آذَانِهِمْ وَاسْتَغْشَوْا ثِيَابَهُمْ وَأَصَرُّوا وَاسْتَكْبَرُوا اسْتِكْبَارًا ‎ ﴾ 7 ﴿

Transliteration

व इन्नी कुल्लमा दऔतुहुम् लितग़्फ़ि-र लहुम् असा़बि-अ़हुम् फ़ी आज़ानिहिम् वस्तग़्शौ सि़या-बहुम् व अस़र्रू वस्तक्बरुस्तिक्बारा

हिंदी अनुवाद

और मैंने जब-जब उन्हें बुलाया, तो उन्होंने दे लीं अपनी उँगलियाँ अपने कानों में तथा ओढ़ लिए अपने कपड़े[1] तथा अड़े रह गये और बड़ा घमण्ड किया। 1. ताकि मेरी बात न सुन सकें।

Play

ثُمَّ إِنِّي دَعَوْتُهُمْ جِهَارًا ‎ ﴾ 8 ﴿

Transliteration

सुम्-म इन्नी दऔतुहुम् जिहारन्

हिंदी अनुवाद

फिर मैंने उन्हें उच्च स्वर में बुलाया।

Play

ثُمَّ إِنِّي أَعْلَنتُ لَهُمْ وَأَسْرَرْتُ لَهُمْ إِسْرَارًا ‎ ﴾ 9 ﴿

Transliteration

सुम्-म इन्नी अअ्लन्तु लहुम् व अस्-रर्तु लहुम् इस्रारा

हिंदी अनुवाद

फिर मैंने उनसे खुलकर कहा और उनसे धीरे-धीरे (भी) कहा।

Play

فَقُلْتُ اسْتَغْفِرُوا رَبَّكُمْ إِنَّهُ كَانَ غَفَّارًا ﴾ 10 ﴿

Transliteration

फ़कुल्तुस्तग्फ़िरू रब्बकुम्, इन्नहू का-न ग़फ्फ़ारंय्

हिंदी अनुवाद

मैंने कहाः क्षमा माँगो अपने पालनहार से, वास्तव में वह बड़ा क्षमाशील है।

Play

يُرْسِلِ السَّمَاءَ عَلَيْكُم مِّدْرَارًا ‎ ﴾ 11 ﴿

Transliteration

युर्सिलिस् समाँ-अ अ़लैकुम् मिद् रारंव्

हिंदी अनुवाद

वह वर्षा करेगा आकाश से तुमपर धाराप्रवाह वर्षा।

Play

وَيُمْدِدْكُم بِأَمْوَالٍ وَبَنِينَ وَيَجْعَل لَّكُمْ جَنَّاتٍ وَيَجْعَل لَّكُمْ أَنْهَارًا ﴾ 12 ﴿

Transliteration

व युम्दिद्कुम् बि-अम्वालिंव् व बनी-न व यज्अ़ल् लकुम् जन्नातिंव व यज्अ़ल् लकुम् अन्हारा

हिंदी अनुवाद

तथा अधिक देगा तुम्हें पुत्र तथा धन और बना देगा तुम्हारे लिए बाग़ तथा नहरें।

Play

‏ مَّا لَكُمْ لَا تَرْجُونَ لِلَّهِ وَقَارًا ﴾ 13 ﴿

Transliteration

मा लकुम् ला तर्जु-न लिल्लाहि वक़ारा

हिंदी अनुवाद

क्या हो गया है तुम्हें कि नहीं डरते हो अल्लाह की महिमा से?

Play

وَقَدْ خَلَقَكُمْ أَطْوَارًا ﴾ 14 ﴿

Transliteration

व क़द् ख़-ल-क़कुम् अत्वारा

हिंदी अनुवाद

जबकि उसने पैदा किया है तुम्हें विभिन्न प्रकार[1] से। 1. अर्थात वीर्य से, फिर रक्त से, फिर माँस और हड्डियों से।

Play

أَلَمْ تَرَوْا كَيْفَ خَلَقَ اللَّهُ سَبْعَ سَمَاوَاتٍ طِبَاقًا ﴾ 15 ﴿

Transliteration

अ-लम् तरौ कै-फ़ ख़-ल-क़ल्लाहु सब्-अ़ समावातिन् ति़बाक़ंव्

हिंदी अनुवाद

क्या तुमने नहीं देखा कि कैसे पैदा किये हैं अल्लाह ने सात आकाश, ऊपर-तले?

Play

وَجَعَلَ الْقَمَرَ فِيهِنَّ نُورًا وَجَعَلَ الشَّمْسَ سِرَاجًا ‎ ﴾ 16 ﴿

Transliteration

व ज-अ़-लल् क़-म-र फ़ीहिन्-न नूरंव् व ज-अ़-लश् शम्-स सिराजा

हिंदी अनुवाद

और बनाया है चन्द्रमा को उनमें प्रकाश और बनाया है सूर्य को प्रदीप।

Play

‏ وَاللَّهُ أَنبَتَكُم مِّنَ الْأَرْضِ نَبَاتًا ﴾ 17 ﴿

Transliteration

वल्लाहु अम्ब-तकुम् मिनल्अर्ज़ि नबाता

हिंदी अनुवाद

और अल्लाह ही ने उगाया है तुम्हें धरती[1] से अद्भुत रूप से। 1. अर्थात तुम्हारे मूल आदम (अलैहिस्सलाम) को।

Play

ثُمَّ يُعِيدُكُمْ فِيهَا وَيُخْرِجُكُمْ إِخْرَاجًا ﴾ 18 ﴿

Transliteration

सुम्-म युअी़दुकुम् फ़ीहा व युख् रिजुकुम् इख्’राजा

हिंदी अनुवाद

फिर वह वापस ले जायेगा तुम्हें उसमें और निकालेगा तुम्हें उससे।

Play

وَاللَّهُ جَعَلَ لَكُمُ الْأَرْضَ بِسَاطًا ﴾ 19 ﴿

Transliteration

वल्लाहु ज-अ़-ल लकुमुल् अर्-ज़ बिसाता़

हिंदी अनुवाद

और अल्लाह ने बनाया है तुम्हारे लिए धरती को बिस्तर।

Play

‏ لِّتَسْلُكُوا مِنْهَا سُبُلًا فِجَاجًا ﴾ 20 ﴿

Transliteration

लितस्लुकू मिन्हा सुबुलन् फ़िजाजा

हिंदी अनुवाद

ताकि तुम चलो उसकी खुली राहों में।

Play

قَالَ نُوحٌ رَّبِّ إِنَّهُمْ عَصَوْنِي وَاتَّبَعُوا مَن لَّمْ يَزِدْهُ مَالُهُ وَوَلَدُهُ إِلَّا خَسَارًا ﴾ 21 ﴿

Transliteration

क़ा-ल नूहुर्र्ब्बि इन्नहुम् अ़सौ़नी वत्त-बअ़ु मल्लम् यजिद्हु मालुहू व व -लदुहू इल्ला ख़सारा

हिंदी अनुवाद

नूह ने निवेदन कियाः मेरे पालनहार! उन्होंने मेरी अवज्ञा की और अनुसरण किया उसका[1] जिसके धन और संतान ने उसकी क्षति ही को बढ़ाया। 1. अर्थात अपने प्रमुखों का।

Play

وَمَكَرُوا مَكْرًا كُبَّارًا ‎ ﴾ 22 ﴿

Transliteration

व माँ-करू मक्’रन् कुब्बारा

हिंदी अनुवाद

और उन्होंने बड़ी चाल चली।

Play

وَقَالُوا لَا تَذَرُنَّ آلِهَتَكُمْ وَلَا تَذَرُنَّ وَدًّا وَلَا سُوَاعًا وَلَا يَغُوثَ وَيَعُوقَ وَنَسْرًا ﴾ 23 ﴿

Transliteration

व क़ालू ला त-ज़रून्-न आलि-ह-तकुम् व ला त-ज़रून्-न वद्’दंव् व ला सुवाअंव्’व ला यगू़-स़ व यऊ-क़ व नस् रा

हिंदी अनुवाद

और उन्होंने कहाः तुम कदापि न छोड़ना अपने पूज्यों को और कदापि न छोड़ना वद्द को, न सुवाअ को और न यग़ूस को और न यऊक़ को तथा न नस्र[1] को। 1. यह सभी नूह़ (अलैहिस्सलाम) की जाति के बुतों के नाम हैं। यह पाँच सदाचारी व्यक्ति थे जिन के मरने के पश्चात् शैतान ने उन्हें समझाया कि इन की मूर्तियाँ बना लो। जिस से तुम्हें इबादत की प्रेरणा मिलेगी। फिर कुछ युग व्यतीत होने के पश्चात् समझाया कि यही पूज्य हैं। उन की पूजा अरब तक फैल गई।

Play

وَقَدْ أَضَلُّوا كَثِيرًا ۖ وَلَا تَزِدِ الظَّالِمِينَ إِلَّا ضَلَالًا ﴾ 24 ﴿

Transliteration

व क़द् अज़ल्लू कसी़रन्ँव् ला तज़िदिज्ज़ालिमी-न इल्ला ज़लाला

हिंदी अनुवाद

और कुपथ (गुमराह) कर दिया है उन्होंने बहुतों को और अधिक कर दे तू भी अत्याचारियों के कुपथ[1] (कुमार्ग) को। 1. नूह़ (अलैहिस्सलाम) ने 950 वर्ष तक उन्हें समझाया। (देखियेः सूरह अन्कबूत, आयतः14) और जब नहीं माने तो यह निवेदन किया।

Play

‏ مِّمَّا خَطِيئَاتِهِمْ أُغْرِقُوا فَأُدْخِلُوا نَارًا فَلَمْ يَجِدُوا لَهُم مِّن دُونِ اللَّهِ أَنصَارًا ﴾ 25 ﴿

Transliteration

मिम्मा ख़ती’आतिहिम् उग्रिक़ू फ़उद्ख़िलू नारन् फ़-लम् यजिदू लहुम् मिन् दूनिल्लाहि अन्सा़रा

हिंदी अनुवाद

वे अपने पापों के कारण डुबो दिये गये, फिर पहुँचा दिये गये नरक में और नहीं पाया उन्होंने अपने लिए अल्लाह के मुक़ाबले में कोई सहायक। 1. इस का संकेत नूह़ के तूफ़ान की ओर है। (देखियेः सूरह हूद, आयतः40,44)

Play

وَقَالَ نُوحٌ رَّبِّ لَا تَذَرْ عَلَى الْأَرْضِ مِنَ الْكَافِرِينَ دَيَّارًا ‎ ﴾ 26 ﴿

Transliteration

व क़ा-ल नूहुर्र्ब्बि ल़ा त-ज़र् अ़लल्अर्जि़ मिनल् काफ़िरी-न दय्यारा

हिंदी अनुवाद

तथा कहा नूह़ नेः मेरे पालनहार! न छोड़ धरती पर काफ़िरों का कोई घराना।

Play

‏ إِنَّكَ إِن تَذَرْهُمْ يُضِلُّوا عِبَادَكَ وَلَا يَلِدُوا إِلَّا فَاجِرًا كَفَّارًا ﴾ 27 ﴿

Transliteration

इन्न-क इन्’त-जर्हुम् युज़िल्लू अ़िबा-द-क व ला यलिदू इल्ला फ़ाजिरऩ् कफ़्फ़ारा

हिंदी अनुवाद

क्योंकि यदि तू उन्हें छोड़ेगा, तो वे कुपथ करेंगे तेरे भक्तों को और नहीं जन्म देंगे, परन्तु दुष्कर्मी, बड़े काफ़िर को।

Play

رَّبِّ اغْفِرْ لِي وَلِوَالِدَيَّ وَلِمَن دَخَلَ بَيْتِيَ مُؤْمِنًا وَلِلْمُؤْمِنِينَ وَالْمُؤْمِنَاتِ وَلَا تَزِدِ الظَّالِمِينَ إِلَّا تَبَارًا ‎ ﴾ 28 ﴿

Transliteration

रब्बिग़्फ़िर्ली व लिवालिदय्-य व लिमन् द-ख़-ल बैति-य मुअ्मिनंव व लिल्मुअ्मिनी-न वल्मुअ्मिनाति’व ला तज़िदिज्ज़ालिमी-न इल्ला तबारा

हिंदी अनुवाद

मेर पालनहार! क्षमा कर दे मुझे तथा मेरे माता-पिता को और उसे, जो प्रवेश करे मेरे घर में ईमान लाकर तथा ईमान वालों और ईमान वालियों को तथा काफ़िरों के विनाश ही को अधिक कर।

Play