86. सूरह अत-तारिक – 1-17

सूरह तारिक के संक्षिप्त विषय

यह सूरह मक्की है, इस में 17 आयतें हैं।

  • इस के आरंभ में ((तारिक)) शब्द आया है जिस का अर्थ ((तारा)) है। इसी लिये इस का यह नाम रखा गया है। [1]
  • इस की आयत 1 से 4 तक में आकाश तथा तारों की इस बात पर गवाही प्रस्तुत की गई है कि प्रत्येक व्यक्ति की निगरानी हो रही है और एक दिन उस को हिसाब के लिये लाया जायेगा।
  • आयत 5 से 8 तक मनुष्य की उत्पत्ति को उस के दोबारा पैदा किये जाने का प्रमाण बनाया गया है। और आयत 9 से 10 तक में यह वर्णन है कि उस दिन सब भेद परखे जायेंगे और मनुष्य विवश और असहाय होगा।
  • आयत 11 से 14 तक में इस बात पर आकाश तथा धरती की गवाही प्रस्तुत की गई है कि कुन जो प्रतिफल के दिन की सूचना दे रहा है वह अकाट्य है।
  • अन्त में काफिरों को चेतावनी देते हुये नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) को दिलासा दी गई है कि उन की चालें एक दिन उन्हीं के लिये उलटी पड़ेंगी। उन्हें कुछ अवसर दे दो। उन का परिणाम सामने आने में देर नहीं।

सूरह अत-तारिक | Surah Tariq in Hindi

بِسْمِ اللَّـهِ الرَّحْمَـٰنِ الرَّحِيمِ

बिस्मिल्लाह-हिर्रहमान-निर्रहीम

अल्लाह के नाम से, जो अत्यन्त कृपाशील तथा दयावान् है।

Play

وَالسَّمَاءِ وَالطَّارِقِ ﴾ 1 ﴿

Transliteration

वस समाइ वत तारिक

हिंदी अनुवाद

शपथ है आकाश तथा रात में "प्रकाश प्रदान करने वाले" की!

Play

وَمَا أَدْرَاكَ مَا الطَّارِقُ ﴾ 2 ﴿

Transliteration

वमा अद राका मत तारिक

हिंदी अनुवाद

और तुम क्या जानो कि वह "रात में प्रकाश प्रदान करने वाला" क्या है?

Play

النَّجْمُ الثَّاقِبُ ﴾ 3 ﴿

Transliteration

अन नज्मुस साक़िब

हिंदी अनुवाद

वह ज्योतिमय सितारा है।

Play

إِن كُلُّ نَفْسٍ لَّمَّا عَلَيْهَا حَافِظٌ ﴾ 4 ﴿

Transliteration

इन कुल्लु नफ्सिल लम्मा अलैहा हाफ़िज़

हिंदी अनुवाद

प्रत्येक प्राणी पर एक रक्षक है।[1] 1. (1-4) इन में आकाश के तारों को इस बात की गवाही में लाया गया है कि विश्व की कोई ऐसी वस्तु नहीं है जो एक रक्षक के बिना अपने स्थान पर स्थित रह सकती है, और वह रक्षक स्वयं अल्लाह है।

Play

فَلْيَنظُرِ الْإِنسَانُ مِمَّ خُلِقَ ‎ ﴾ 5 ﴿

Transliteration

फ़ल यनज़ुरिल इंसानु मिम्म खुलिक़

हिंदी अनुवाद

इन्सान, ये तो विचार करे कि वह किस चीज़ से पैदा किया गया है?

Play

خُلِقَ مِن مَّاءٍ دَافِقٍ ‎ ﴾ 6 ﴿

Transliteration

खुलिक़ा मिम माइन दाफ़िक़

हिंदी अनुवाद

उछलते पानी (वीर्य) से पैदा किया गया है।

Play

يَخْرُجُ مِن بَيْنِ الصُّلْبِ وَالتَّرَائِبِ ﴾ 7 ﴿

Transliteration

यख़रुजू मिम बैनिस सुल्बि वत तरा..इब

हिंदी अनुवाद

जो पीठ तथा सीने के पंजरों के मध्स से निकलता है।

Play

إِنَّهُ عَلَىٰ رَجْعِهِ لَقَادِرٌ ﴾ 8 ﴿

Transliteration

इन्नहू अला रजइही लक़ादिर

हिंदी अनुवाद

निश्चय वह, उसे लौटाने की शक्ति रखता है।[1] 1. (5-8) इन आयतों में इन्सान का ध्यान उस के अस्तित्व की ओर आकर्षित किया गया है कि वह विचार तो करे कि कैसे पैदा किया गया है वीर्य से? फिर उस की निरन्तर रक्षा कर रहा है। फिर वही उसे मृत्यु के पश्चात पुनः पैदा करने की शक्ति भी रखता है।

Play

‏ يَوْمَ تُبْلَى السَّرَائِرُ ﴾ 9 ﴿

Transliteration

यौमा तुब्लस सराइर

हिंदी अनुवाद

जिस दिन मन के भेद परखे जायेंगे।

Play

فَمَا لَهُ مِن قُوَّةٍ وَلَا نَاصِرٍ ﴾ 10 ﴿

Transliteration

फ़मा लहू मिन क़ुव्वतिव वला नासिर

हिंदी अनुवाद

तो उसे न कोई बल होगा और न उसका कोई सहायक।[1] 1. (9-10) इन आयतों में यह बताया गया है कि फिर से पैदाइश इस लिये होगी ताकि इन्सान के सभी भेदों की जाँच की जाये जिन पर संसार में पर्दा पड़ा रह गया था और सब का बदला न्याय के साथ दिया जाये।

Play

وَالسَّمَاءِ ذَاتِ الرَّجْعِ ﴾ 11 ﴿

Transliteration

वस समाइ जातिर रजइ

हिंदी अनुवाद

शपथ है आकाश की, जो बरसता है!

Play

وَالْأَرْضِ ذَاتِ الصَّدْعِ ‎ ﴾ 12 ﴿

Transliteration

वल अरदि जातिस सदअ

हिंदी अनुवाद

तथा फटने वाली धरती की।

Play

إِنَّهُ لَقَوْلٌ فَصْلٌ ﴾ 13 ﴿

Transliteration

इन्नहू लक़ौलुन फ़स्ल

हिंदी अनुवाद

वास्तव में, ये (क़ुर्आन) दो-टूक निर्णय (फ़ैसला) करने वाला है।

Play

‏ وَمَا هُوَ بِالْهَزْلِ ﴾ 14 ﴿

Transliteration

वमा हुवा बिल हज्ल

हिंदी अनुवाद

हँसी की बात नहीं।[1] 1. (11-14) इन आयतों में बताया गया है कि आकाश से वर्षा का होना तथा धरती से पेड़ पौधों का उपजना कोई खेल नहीं एक गंभीर कर्म है। इसी प्रकार क़ुर्आन में जो तथ्य बताये गये हैं वह भी हँसी उपहास नहीं हैं पक्की और अडिग बातें हैं। काफ़िर (विश्वासहीन) इस भ्रम में न रहें कि उन की चालें इस क़ुर्आन की आमंत्रण को विफल कर देंगी। अल्लाह भी एक उपाय में लगा है जिस के आगे इन की चालें धरी रह जायेंगी।

Play

إِنَّهُمْ يَكِيدُونَ كَيْدًا ‎ ﴾ 15 ﴿

Transliteration

इन्नहुम यकीदूना कैदा

हिंदी अनुवाद

वह चाल बाज़ी करते हैं।

Play

وَأَكِيدُ كَيْدًا ‎ ﴾ 16 ﴿

Transliteration

व अकीदु कैदा

हिंदी अनुवाद

मैं भी चाल बाज़ी कर रहा हूँ।

Play

فَمَهِّلِ الْكَافِرِينَ أَمْهِلْهُمْ رُوَيْدًا ‎ ﴾ 17 ﴿

Transliteration

फ़मह हिलिल काफ़िरीना अमहिल हुम रुवैदा

हिंदी अनुवाद

अतः, काफ़िरों को कुछ थोड़ा अवसर दे दो।[1] 1. (15-17) इन आयतों में नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) को सांत्वना तथा अधर्मियों को यह धमकी दे कर बात पूरी कर दी गई है कि आप तनिक सहन करें और विश्वासहीन को मनमानी कर लेने दें, कुछ ही देर होगी कि इन्हें अपने दुष्परिणाम का ज्ञान हो जायेगा। और इक्कीस वर्ष ही बीते थे कि पूरे मक्का और अरब द्वीप में इस्लाम का ध्वज लहराने लगा।

Play