26. सूरह अस-शुआरा – 1-227

सूरह शुअरा के संक्षिप्त विषय

यह सूरह मक्की है, इस में 227 आयतें है

  • इस में मक्का के मुर्ति पूजकों के आरोप का खण्डन किया गया है जो आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को शायर (कवि) कहते थे। और कवि और नबी के बीच अन्तर बताया गया है।
  • इस में धर्म प्रचार के लिये नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की चिन्ता और विरोधियों के आप के साथ उपहास की चर्चा है।
  • इस में मूसा अलैहिस्सलाम तथा इब्राहीम अलैहिस्सलाम के एकेश्वरवाद के उपदेश को प्रस्तुत किया गया है जो उन्होंने अपनी जाति को दिया था।
  • इस में कई नबियों के धर्म प्रचार और उन के विरोधियों के दुष्परिणाम को बताया गया है।
  • अनेक युग में नबियों के आने और उन के उपदेश में समानता का भी वर्णन है।
  • कुन तथा नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम से संबंधित संदेहों का निवारण किया गया है।

सूरह अस-शुआरा | Surah Shuara in Hindi

بِسْمِ اللَّـهِ الرَّحْمَـٰنِ الرَّحِيمِ

बिस्मिल्लाह-हिर्रहमान-निर्रहीम

अल्लाह के नाम से, जो अत्यन्त कृपाशील तथा दयावान् है।

Play

طسم ﴾ 1 ﴿

Transliteration

ता-सीम्-मीम्

हिंदी अनुवाद

ता, सीन, मीम।

Play

تِلْكَ آيَاتُ الْكِتَابِ الْمُبِينِ ‎ ﴾ 2 ﴿

Transliteration

तिल् क आयातुल् किताबिल्-मुबीन

हिंदी अनुवाद

ये प्रकाशमय पुस्तक की आयतें हैं।

Play

‏ لَعَلَّكَ بَاخِعٌ نَّفْسَكَ أَلَّا يَكُونُوا مُؤْمِنِينَ ﴾ 3 ﴿

Transliteration

लअ़ल्ल-क बाखिअुन्-नफ़्स क अल् ला यकूनू मुअ्मिनीन

हिंदी अनुवाद

संभवतः, आप अपना प्राण[1] खो देने वाले हैं कि वे ईमान लाने वाले नहीं हैं? 1. अर्थात उन के ईमान न लाने के शोक में।

Play

إِن نَّشَأْ نُنَزِّلْ عَلَيْهِم مِّنَ السَّمَاءِ آيَةً فَظَلَّتْ أَعْنَاقُهُمْ لَهَا خَاضِعِينَ ﴾ 4 ﴿

Transliteration

इन् न-शअ् नुनज़्ज़िल् अ़लैहिम् मिनस्समा-इ आ-यतन् फ़-ज़ल्लत अअ्नाकुहुम् लहा ख़ाज़िईन

हिंदी अनुवाद

यदि हम चाहें, तो उतार दें उनपर आकाश से ऐसी निशानी कि उनकी गर्दनें उसके आगे झुकी की झुकी रह जायें[1]1. परन्तु ऐसा नहीं किया, क्यों कि दबाव का ईमान स्वीकार्य तथा मान्य नहीं होता।

Play

وَمَا يَأْتِيهِم مِّن ذِكْرٍ مِّنَ الرَّحْمَٰنِ مُحْدَثٍ إِلَّا كَانُوا عَنْهُ مُعْرِضِينَ ‎ ﴾ 5 ﴿

Transliteration

वमा यअतीहिम मिन ज़िकरिम मिनर-रह्मानि मुहदसिन इल्ला कानू अन्हु मुअरिदीन।

हिंदी अनुवाद

और नहीं आती है उनके पालनहार, अति दयावान् की ओर से कोई नई शिक्षा, परन्तु वे उससे मुख फेरने वाले बन जाते हैं।

Play

فَقَدْ كَذَّبُوا فَسَيَأْتِيهِمْ أَنبَاءُ مَا كَانُوا بِهِ يَسْتَهْزِئُونَ ﴾ 6 ﴿

Transliteration

फ़-क़द् कज़्ज़बू फ़-सयअ्तीहिम् अम्बा-उ मा कानू बिही यस्तह्ज़िऊन

हिंदी अनुवाद

तो उन्होंने झुठला दिया! अब उनके पास शीघ्र ही उसकी सूचनाएँ आ जायेंगी, जिसका उपहास वे कर रहे थे।

Play

‏ أَوَلَمْ يَرَوْا إِلَى الْأَرْضِ كَمْ أَنبَتْنَا فِيهَا مِن كُلِّ زَوْجٍ كَرِيمٍ ﴾ 7 ﴿

Transliteration

अ – व लम् यरौ इलल् – अर्ज़ि कम् अम्बतना फ़ीहा मिन् कुल्लि ज़ौजिन् करीम

हिंदी अनुवाद

और क्या उन्होंने धरती की ओर नहीं देखा कि हमने उसमें उगाई हैं, बहुत-सी प्रत्येक प्रकार की अच्छी वनस्पतियाँ?

Play

إِنَّ فِي ذَٰلِكَ لَآيَةً ۖ وَمَا كَانَ أَكْثَرُهُم مُّؤْمِنِينَ ﴾ 8 ﴿

Transliteration

इन् – न फ़ी ज़ालि- क लआ यतन्, व मा का-न अक्सरुहुम् मुअ्मिनीन

हिंदी अनुवाद

निश्चय ही, इसमें बड़ी निशानी (लक्षण[1] है। फिर उनमें अधिक्तर ईमान लाने वाले नहीं हैं। 1. अर्थात अल्लाह के सामर्थ्य की।

Play

وَإِنَّ رَبَّكَ لَهُوَ الْعَزِيزُ الرَّحِيمُ ﴾ 9 ﴿

Transliteration

व इन् – न रब्ब-क लहुवल अज़ीजुर्रहीम *

हिंदी अनुवाद

तथा वास्तव में, आपका पालनहार ही प्रभुत्वशाली, अति दयावान् है।

Play

وَإِذْ نَادَىٰ رَبُّكَ مُوسَىٰ أَنِ ائْتِ الْقَوْمَ الظَّالِمِينَ ﴾ 10 ﴿

Transliteration

व इज् नादा रब्बु-क मूसा अनिअ्तिल् क़ौमज़्ज़ालिमीन

हिंदी अनुवाद

(उन्हें उस समय की कथा सुनाओ) जब पुकारा आपके पालनहार ने मूसा को कि जाओ अत्याचारी जाति[1] के पास! 1. यह उस समय की बात है जब मूसा (अलैहिस्सलाम) दस वर्ष मद्यन में रह कर मिस्र वापिस आ रहे थे।

Play

‏ قَوْمَ فِرْعَوْنَ ۚ أَلَا يَتَّقُونَ ‎ ﴾ 11 ﴿

Transliteration

क़ौ-म फिरऔन-न, अला यत्तकून

हिंदी अनुवाद

फ़िरऔन की जाति के पास, क्या वे डरते नहीं?

Play

قَالَ رَبِّ إِنِّي أَخَافُ أَن يُكَذِّبُونِ ﴾ 12 ﴿

Transliteration

का – ल रब्बि इन्नी अख़ाफु अंय्यु कज़्ज़िबून

हिंदी अनुवाद

उसने कहाः मेरे पालनहार! वास्तव में, मुझे भय है कि वे मुझे झुठला देंगे।

Play

وَيَضِيقُ صَدْرِي وَلَا يَنطَلِقُ لِسَانِي فَأَرْسِلْ إِلَىٰ هَارُونَ ﴾ 13 ﴿

Transliteration

व यज़ीकु सद्री व ला यन्तलिकु लिसानी फ़ – अर्सिल् इला हारून

हिंदी अनुवाद

और संकुचित हो रहा है मेरा सीना और नहीं चल रही है मेरी ज़ुबान, अतः वह़्यी भेज दे हारून की ओर (भी)।

Play

وَلَهُمْ عَلَيَّ ذَنبٌ فَأَخَافُ أَن يَقْتُلُونِ ﴾ 14 ﴿

Transliteration

व लहुम् अ़लय्-य ज़म्बुन् फ़ अख़ाफु अंय्यक्तुलून

हिंदी अनुवाद

और उनका मुझपर एक अपराध भी है। अतः, मैं डरता हूँ कि वे मुझे मार डालेंगे।

Play

قَالَ كَلَّا ۖ فَاذْهَبَا بِآيَاتِنَا ۖ إِنَّا مَعَكُم مُّسْتَمِعُونَ ‎ ﴾ 15 ﴿

Transliteration

का – ल कल्ला फ़ज़्हबा बिआयातिना इन्ना म-अ़कुम् मुस्तमिअन

हिंदी अनुवाद

अल्लाह ने कहाः कदापि ऐसा नहीं होगा। तुम दोनों हमारी निशानियाँ लेकर जाओ, हम तुम्हारे साथ सुनने[1] वाले हैं। 1. अर्थात तुम दोनों की सहायता करते रहेंगे।

Play

فَأْتِيَا فِرْعَوْنَ فَقُولَا إِنَّا رَسُولُ رَبِّ الْعَالَمِينَ ‎ ﴾ 16 ﴿

Transliteration

फ़अ्तिया फिरऔन न फ़कूला इन्ना रसूलु रब्बिल्-आ़लमीन

हिंदी अनुवाद

तो तुम दोनों जाओ और कहो कि हम विश्व के पालनहार के भेजे हुए (रसूल) हैं।

Play

أَنْ أَرْسِلْ مَعَنَا بَنِي إِسْرَائِيلَ ﴾ 17 ﴿

Transliteration

अन् अर्सिल् म अ़ना बनी इस्राईल

हिंदी अनुवाद

कि तू हमारे साथ बनी इस्राईल को जाने दे।

Play

قَالَ أَلَمْ نُرَبِّكَ فِينَا وَلِيدًا وَلَبِثْتَ فِينَا مِنْ عُمُرِكَ سِنِينَ ‎ ﴾ 18 ﴿

Transliteration

का-ल अलम् नुरब्बि – क फ़ीना वलीदंव् – व लबिस् त फ़ीना मिन् अमुरि क सिनीन

हिंदी अनुवाद

(फ़िरऔन ने) कहाः क्या हमने तेरा पालन नहीं किया है, अपने यहाँ बाल्यवस्था में और तू (नहीं) रहा है, हममें अपनी आयु के कई वर्ष?

Play

وَفَعَلْتَ فَعْلَتَكَ الَّتِي فَعَلْتَ وَأَنتَ مِنَ الْكَافِرِينَ ﴾ 19 ﴿

Transliteration

व फ़अ़ल्-त फ़अ्-ल-तकल्लती फ़अ़ल्-त व अन्-त मिनल्-काफ़िरीन

हिंदी अनुवाद

और तू कर गया वह कार्य,[1] जो किया और तू कृतघनों में से है! 1. यह उस हत्या काण्ड की ओर संकेत है जो मूसा (अलैहिस्सलाम) से नबी होने से पहले हो गया था। (देखियेः सूरह क़स़स़)

Play

قَالَ فَعَلْتُهَا إِذًا وَأَنَا مِنَ الضَّالِّينَ ﴾ 20 ﴿

Transliteration

का-ल फ़अ़ल्तुहा इजंव्-व अ-न मिनज़्ज़ाल्लीन

हिंदी अनुवाद

(मूसा ने) कहाः मैंने ऐसा उस समय कर दिया, जबकि मैं अनजान था।

Play

فَفَرَرْتُ مِنكُمْ لَمَّا خِفْتُكُمْ فَوَهَبَ لِي رَبِّي حُكْمًا وَجَعَلَنِي مِنَ الْمُرْسَلِينَ ﴾ 21 ﴿

Transliteration

फ़-फ़र्रतु मिन्कुम् लम्मा ख़िफ़्तुकुम् फ़-व-ह ब ली रब्बी हुक्मंव् -व-ज-अ़-लनी मिनल्-मुर्सलीन

हिंदी अनुवाद

फिर मैं तुमसे भाग गया, जब तुमसे भय हुआ। फिर प्रदान कर दिया मुझे, मेरे पालनहार ने तत्वदर्शिता और मुझे बना दिया रसूलों में से।

Play

وَتِلْكَ نِعْمَةٌ تَمُنُّهَا عَلَيَّ أَنْ عَبَّدتَّ بَنِي إِسْرَائِيلَ ﴾ 22 ﴿

Transliteration

व तिल्-क निअ्-मतुन् तमुन्नुहा अ़लय् य अन् अ़ब्बत्-त बनी इस्राईल

हिंदी अनुवाद

और ये कोई उपकार है, जो तू मुझे जता रहा है कि तूने दास बना लिया है, इस्राईल के पुत्रों को।

Play

قَالَ فِرْعَوْنُ وَمَا رَبُّ الْعَالَمِينَ ﴾ 23 ﴿

Transliteration

का-ल फ़िरऔनु व मा रब्बुल आलमीन

हिंदी अनुवाद

फ़िरऔन ने कहाः विश्व का पालनहार क्या है?

Play

قَالَ رَبُّ السَّمَاوَاتِ وَالْأَرْضِ وَمَا بَيْنَهُمَا ۖ إِن كُنتُم مُّوقِنِينَ ﴾ 24 ﴿

Transliteration

का-ल रब्बुस्समावाति वल्अर्ज़ि व मा बैनहुमा, इन् कुन्तुम् मूकिनीन

हिंदी अनुवाद

(मूसा ने) कहाः आकाशों तथा धरती और उसका पालनहार, जो कुछ दोनों के बीच है, यदि तुम विश्वास रखने वाले हो।

Play

قَالَ لِمَنْ حَوْلَهُ أَلَا تَسْتَمِعُونَ ﴾ 25 ﴿

Transliteration

का-ल लिमन् हौलहू अला तस्तमिअून

हिंदी अनुवाद

उसने उनसे कहा, जो उसके आस-पास थेः क्या तुम सुन नहीं रहे हो?

Play

قَالَ رَبُّكُمْ وَرَبُّ آبَائِكُمُ الْأَوَّلِينَ ‎ ﴾ 26 ﴿

Transliteration

का-ल रब्बुकुम् व रब्बु आबाइकुमुल्-अव्वलीन

हिंदी अनुवाद

(मुसा ने) कहाः तुम्हारा पालनहार तथा तुम्हारे पूर्वोजों का पालनहार है।

Play

قَالَ إِنَّ رَسُولَكُمُ الَّذِي أُرْسِلَ إِلَيْكُمْ لَمَجْنُونٌ ‎ ﴾ 27 ﴿

Transliteration

का-ल इन्-न रसूलकुमुल्लज़ी उर्सि-ल इलैकुम् ल – मज्नून

हिंदी अनुवाद

(फ़िरऔन ने) कहाः वास्तव में, तुम्हारा रसूल, जो तुम्हारी ओर भेजा गया है, पागल है।

Play

قَالَ رَبُّ الْمَشْرِقِ وَالْمَغْرِبِ وَمَا بَيْنَهُمَا ۖ إِن كُنتُمْ تَعْقِلُونَ ﴾ 28 ﴿

Transliteration

का-ल रब्बुल म श्रिकि वल्-मग्रिबि व मा बैनहुमा, इन् कुन्तुम् तअ्किलून

हिंदी अनुवाद

(मूसा ने) कहाः वह, पूर्व तथा पश्चिम तथा दोनों के मध्य जो कुछ है, सबका पालनहार है।

Play

قَالَ لَئِنِ اتَّخَذْتَ إِلَٰهًا غَيْرِي لَأَجْعَلَنَّكَ مِنَ الْمَسْجُونِينَ ﴾ 29 ﴿

Transliteration

का-ल ल-इनित्त ख़ज् त इलाहन् ग़ैरि ल-अज्अ़ लन्न क मिनल्-मस्जूनीन

हिंदी अनुवाद

(फ़िरऔन ने) कहाः यदि तूने कोई पूज्य बना लिया मेरे अतिरिक्त, तो तुझे बंदियों में कर दूँगा।

Play

‏ قَالَ أَوَلَوْ جِئْتُكَ بِشَيْءٍ مُّبِينٍ ﴾ 30 ﴿

Transliteration

का-ल अ-व लौ जिअ्तु-क बिशैइम्-मुबीन

हिंदी अनुवाद

(मूसा ने) कहाः क्या यद्यपि मैं ले आऊँ तेरे पास एक खुली चीज़?

Play

قَالَ فَأْتِ بِهِ إِن كُنتَ مِنَ الصَّادِقِينَ ﴾ 31 ﴿

Transliteration

का-ल फ़अ्ति बिही इन् कुन्-त मिनस्सादिक़ीन

हिंदी अनुवाद

उसने कहाः तू उसे ले आ, यदि सच्चा है।

Play

فَأَلْقَىٰ عَصَاهُ فَإِذَا هِيَ ثُعْبَانٌ مُّبِينٌ ﴾ 32 ﴿

Transliteration

फ़-अल्का अ़साहु फ़-इज़ा हि-य सुअ्बानुम्-मुबीन

हिंदी अनुवाद

फिर उसने अपनी लाठी फेंक दी, तो अकस्मात वह एक प्रत्यक्ष अजगर बन गयी।

Play

وَنَزَعَ يَدَهُ فَإِذَا هِيَ بَيْضَاءُ لِلنَّاظِرِينَ ﴾ 33 ﴿

Transliteration

वन-ज़-अ़ य-दहू फ़-इज़ा हि-य बैज़ा-उ लिन्नाज़िरीन *

हिंदी अनुवाद

तथा अपना हाथ निकाला, तो अकस्मात वह उज्ज्वल था, देखने वालों के लिए।

Play

قَالَ لِلْمَلَإِ حَوْلَهُ إِنَّ هَٰذَا لَسَاحِرٌ عَلِيمٌ ﴾ 34 ﴿

Transliteration

का-ल लिल्म-लइ हौलहू इन्-न हाज़ा लसाहिरून् अलीम

हिंदी अनुवाद

उसने अपने प्रमुखों से कहा, जो उसके पास थेः वास्तव में, ये तो बड़ा दक्ष जादूगर है।

Play

يُرِيدُ أَن يُخْرِجَكُم مِّنْ أَرْضِكُم بِسِحْرِهِ فَمَاذَا تَأْمُرُونَ ‎ ﴾ 35 ﴿

Transliteration

युरीदु अंय्युख़ि-जकुम् मिन् अरजिकुम् बिसिहरिही फ़ – माज़ा तअ्मुरून

हिंदी अनुवाद

ये चाहता है कि तुम्हें, तुम्हारी धरती से निकाल[1] दे, अपने जादू के बल से, तो अब तुम क्या आदेश देते हो? 1. अर्थात यह उग्रवाद कर के हमारे देश पर अधिकार कर ले।

Play

قَالُوا أَرْجِهْ وَأَخَاهُ وَابْعَثْ فِي الْمَدَائِنِ حَاشِرِينَ ﴾ 36 ﴿

Transliteration

कालू अर्जिह् व अख़ाहु वब्अ़स् फ़िल्मदाइनि हाशिरीन

हिंदी अनुवाद

सबने कहाः अवसर (समय) दो मूसा और उसके भाई (के विषय) को और भेज दो नगरों में एकत्र करने वालों को।

Play

يَأْتُوكَ بِكُلِّ سَحَّارٍ عَلِيمٍ ﴾ 37 ﴿

Transliteration

यअतू-क बिकुल्लि सह्हारिन् अ़लीम

हिंदी अनुवाद

वे तुम्हारे पास प्रत्येक बड़े दक्ष जादूगर को लायें।

Play

فَجُمِعَ السَّحَرَةُ لِمِيقَاتِ يَوْمٍ مَّعْلُومٍ ﴾ 38 ﴿

Transliteration

फ़जुमिअ़स्स ह-रतु लिमीक़ाति यौमिम्-मअ्लूम

हिंदी अनुवाद

तो एकत्र कर लिए गये जादूगर एक निश्चित दिन के समय के लिए।

Play

وَقِيلَ لِلنَّاسِ هَلْ أَنتُم مُّجْتَمِعُونَ ﴾ 39 ﴿

Transliteration

व की-ल लिन्नासि हल् अन्तुम् मुज्तमिअून

हिंदी अनुवाद

तथा लोगों से कहा गया कि क्या तुम एकत्र होने वाले[1] हो? 1. अर्थात लोगों को प्रेरणा दी जा रही है कि इस प्रतियोगिता में अवश्य उपस्थित हों।

Play

لَعَلَّنَا نَتَّبِعُ السَّحَرَةَ إِن كَانُوا هُمُ الْغَالِبِينَ ﴾ 40 ﴿

Transliteration

लअ़ल्लना नत्तबिअुस्स-ह-र-त इन् कानू हुमुल् – ग़ालिबीन

हिंदी अनुवाद

ताकि हम पीछे चलें जादूगरों के यदि वही प्रभुत्वशाली (विजयी) हो जायें।

Play

فَلَمَّا جَاءَ السَّحَرَةُ قَالُوا لِفِرْعَوْنَ أَئِنَّ لَنَا لَأَجْرًا إِن كُنَّا نَحْنُ الْغَالِبِينَ ﴾ 41 ﴿

Transliteration

फ-लम्मा जाअस्स ह-रतु कालू लिफिरऔ-न अ-इन्- न लना ल-अज्रन् इन् कुन्ना नह्नुल – ग़ालिबीन

हिंदी अनुवाद

और जब जादूगर आये, तो फ़िरऔन से कहाः क्या हमें कुछ पुरस्कार मिलेगा, यदि हम ही प्रभुत्वशाली होंगे?

Play

قَالَ نَعَمْ وَإِنَّكُمْ إِذًا لَّمِنَ الْمُقَرَّبِينَ ﴾ 42 ﴿

Transliteration

का-ल न-अ़म् व इन्नकुम् इज़ल् लमिनल्-मुक़र्रबीन

हिंदी अनुवाद

उसने कहाः हाँ! और तुम उस समय (मेरे) समीपवर्तियों में हो जाओगे।

Play

قَالَ لَهُم مُّوسَىٰ أَلْقُوا مَا أَنتُم مُّلْقُونَ ﴾ 43 ﴿

Transliteration

का-ल लहुम् मूसा अल्कू मा अन्तुम् मुल्कून

हिंदी अनुवाद

मूसा ने उनसे कहाः फेंको, जो कुछ तुम फेंकने वाले हो।

Play

فَأَلْقَوْا حِبَالَهُمْ وَعِصِيَّهُمْ وَقَالُوا بِعِزَّةِ فِرْعَوْنَ إِنَّا لَنَحْنُ الْغَالِبُونَ ‎ ﴾ 44 ﴿

Transliteration

फ़-अल्क़ौ हिबा-लहुम् व अिसिय्यहुम् व क़ालू बिअिज्जति फ़िरऔं-न इन्ना ल-नह्नुल-ग़ालिबून

हिंदी अनुवाद

तो उन्होंने फेंक दी उपनी रस्सियाँ तथा अपनी लाठियाँ तथा कहाः फ़िरऔन के प्रभुत्व की शपथ! हम ही अवश्य प्रभुत्वशाली (विजयी) होंगे।

Play

فَأَلْقَىٰ مُوسَىٰ عَصَاهُ فَإِذَا هِيَ تَلْقَفُ مَا يَأْفِكُونَ ‎ ﴾ 45 ﴿

Transliteration

फ़-अल्का मूसा अ़साहु फ़-इज़ा हि-य तल्क़फु मा यअ्फिकून

हिंदी अनुवाद

अब मूसा ने फेंक दी अपनी लाठी, तो तत्क्षण वह निगलने लगी (उसे), जो झूठ वे बना रहे थे।

Play

فَأُلْقِيَ السَّحَرَةُ سَاجِدِينَ ﴾ 46 ﴿

Transliteration

फ़ उल्कियस्स ह-रतु साजिदीन

हिंदी अनुवाद

तो गिर गये सभी जादूगर[1] सज्दा करते हुए। 1. क्यों कि उन्हें विश्वास हो गया कि मूसा (अलैहिस्सलाम) जादूगर नहीं, बल्कि वह सत्य के उपदेशक हैं।

Play

قَالُوا آمَنَّا بِرَبِّ الْعَالَمِينَ ﴾ 47 ﴿

Transliteration

कालू आमन्ना बिरब्बिल् आलमीन

हिंदी अनुवाद

और सबने कह दियाः हम विश्व के पालनहार पर ईमान लाये।

Play

رَبِّ مُوسَىٰ وَهَارُونَ ﴾ 48 ﴿

Transliteration

रब्बि मूसा व हारून

हिंदी अनुवाद

मूसा तथा हारून के पालनहार पर।

Play

قَالَ آمَنتُمْ لَهُ قَبْلَ أَنْ آذَنَ لَكُمْ ۖ إِنَّهُ لَكَبِيرُكُمُ الَّذِي عَلَّمَكُمُ السِّحْرَ فَلَسَوْفَ تَعْلَمُونَ ۚ لَأُقَطِّعَنَّ أَيْدِيَكُمْ وَأَرْجُلَكُم مِّنْ خِلَافٍ وَلَأُصَلِّبَنَّكُمْ أَجْمَعِينَ ﴾ 49 ﴿

Transliteration

काल आमन्तुम् लहू कब्-ल अन् आज़ न लकुम् इन्नहू लकबीरु कुमुल्लज़ी अ़ल्ल-मकुमुस्- सिह्-र फ़-लसौ फ़ तअ्लमू-न, ल उक़त्ति अ़न् न ऐदि-यकुम् व अर्जु-लकुम् मिन् खिलाफिंव्-व ल-उसल्लिबन्नकुम् अज्मईन

हिंदी अनुवाद

(फ़िरऔन ने) कहाः तुम उसका विश्वास कर बैठे, इससे पहले कि मैं तुम्हें आज्ञा दूँ? वास्तव में, वह तुम्हारा बड़ा (गुरू) है, जिसने तुम्हें जादू सिखाया है, तो तुम्हें शीघ्र ज्ञान हो जायेगा, मैं अवश्य तुम्हारे हाथों तथा पैरों को विपरीत दिशा[1] से काट दूँगा तथा तुम सभी को फाँसी दे दूँगा! 1. अर्थात दाँया हाथ और बायाँ पैर या बायाँ हाथ और दायाँ पैर।

Play

قَالُوا لَا ضَيْرَ ۖ إِنَّا إِلَىٰ رَبِّنَا مُنقَلِبُونَ ﴾ 50 ﴿

Transliteration

क़ालू ला ज़ै-र इन्ना इला रब्बिना मुन्क़लिबून

हिंदी अनुवाद

सबने कहाः कोई चिन्ता नहीं, हमतो अपने पालनहार हीकी ओर फिरकर जाने वाले हैं।

Play

إِنَّا نَطْمَعُ أَن يَغْفِرَ لَنَا رَبُّنَا خَطَايَانَا أَن كُنَّا أَوَّلَ الْمُؤْمِنِينَ ﴾ 51 ﴿

Transliteration

इन्ना नत्मअु अंय्यग्फ़ि-र लना रब्बुना ख़तायाना अन् कुन्ना अव्वलल्-मुअ्मिनीन *

हिंदी अनुवाद

हम आशा रखते हैं कि क्षमा कर देगा, हमारे लिए, हमारा पालनहार, हमारे पापों को, क्योंकि हम सबसे पहले ईमान लाने वाले हैं।

Play

وَأَوْحَيْنَا إِلَىٰ مُوسَىٰ أَنْ أَسْرِ بِعِبَادِي إِنَّكُم مُّتَّبَعُونَ ﴾ 52 ﴿

Transliteration

व औहैना इला मूसा अन् असि बिअिबादी इन्नकुम मुत्त बअून

हिंदी अनुवाद

और हमने मूसा की ओर वह़्यी की कि रातों-रात निकल जा मेरे भक्तों को लेकर, तुम सबका पीछा किया जायेगा।

Play

فَأَرْسَلَ فِرْعَوْنُ فِي الْمَدَائِنِ حَاشِرِينَ ﴾ 53 ﴿

Transliteration

फ़- अर्स ल फ़िरऔनु फ़िल्मदाइनि हाशिरीन

हिंदी अनुवाद

तो फ़िरऔन ने भेज दिया नगरों में (सेना) एकत्र करने[1] वालों को। 1. जब मूसा (अलैहिस्सलाम) अल्लाह के आदेशानुसार अपने साथियों को ले कर निकल गये तो फ़िरऔन ने उन का पीछा करने के लिये नगरों में हरकारे भेजे।

Play

إِنَّ هَٰؤُلَاءِ لَشِرْذِمَةٌ قَلِيلُونَ ﴾ 54 ﴿

Transliteration

इन् – न हाउला – इ लशिरज़ि – मतुन् क़लीलून

हिंदी अनुवाद

कि वे बहुत थोड़े लोग हैं।

Play

وَإِنَّهُمْ لَنَا لَغَائِظُونَ ﴾ 55 ﴿

Transliteration

व इन्नहुम् लना लग़ाइजून

हिंदी अनुवाद

और (इसपर भी) वे हमें अति क्रोधित कर रहे हैं।

Play

وَإِنَّا لَجَمِيعٌ حَاذِرُونَ ﴾ 56 ﴿

Transliteration

व इन्ना ल- जमीअुन् हाज़िरून

हिंदी अनुवाद

और वास्तव में, हम एक गिरोह हैं सावधान रहने वाले।

Play

فَأَخْرَجْنَاهُم مِّن جَنَّاتٍ وَعُيُونٍ ﴾ 57 ﴿

Transliteration

फ़- अख़्रज्नाहुम् मिन् जन्नातिंव व अुयून

हिंदी अनुवाद

अन्ततः, हमने निकाल दिया उन्हें, बागों तथा स्रोतों से।

Play

وَكُنُوزٍ وَمَقَامٍ كَرِيمٍ ﴾ 58 ﴿

Transliteration

व कुनूजिंव – व मक़ामिन् करीम

हिंदी अनुवाद

तथा कोषों और उत्तम निवास स्थानों से।

Play

كَذَٰلِكَ وَأَوْرَثْنَاهَا بَنِي إِسْرَائِيلَ ﴾ 59 ﴿

Transliteration

कज़ालि-क, व औरस्नाहा बनी इस्राईल

हिंदी अनुवाद

इसी प्रकार हुआ और हमने उनका उत्तराधिकारी बना दिया, इस्राईल की संतान को।

Play

فَأَتْبَعُوهُم مُّشْرِقِينَ ‎ ﴾ 60 ﴿

Transliteration

फ़-अत्ब अू हुम् मुश्रिकीन

हिंदी अनुवाद

तो उन्होंने उनका पीछा किया, प्रातः होते ही।

Play

فَلَمَّا تَرَاءَى الْجَمْعَانِ قَالَ أَصْحَابُ مُوسَىٰ إِنَّا لَمُدْرَكُونَ ﴾ 61 ﴿

Transliteration

फ़-लम्मा तरा-अल्-जम्आनि का ल अस्हाबु मूसा इन्ना लमुद्-रकून्

हिंदी अनुवाद

और जब दोनों गिरोहों ने एक-दूसरे को देख लिया, तो मूसा के साथियों ने कहाः हमतो निश्चय ही पकड़ लिए[1] गये। 1. क्यों कि अब सामने सागर और पीछे फ़िरऔन की सेना थी।

Play

قَالَ كَلَّا ۖ إِنَّ مَعِيَ رَبِّي سَيَهْدِينِ ﴾ 62 ﴿

Transliteration

का-ल कल्ला इन्-न मअि-य रब्बी स-यह्दीन

हिंदी अनुवाद

(मूसा ने) कहाः कदापि नहीं, निश्चय मेरे साथ मेरा पालनहार है।

Play

فَأَوْحَيْنَا إِلَىٰ مُوسَىٰ أَنِ اضْرِب بِّعَصَاكَ الْبَحْرَ ۖ فَانفَلَقَ فَكَانَ كُلُّ فِرْقٍ كَالطَّوْدِ الْعَظِيمِ ﴾ 63 ﴿

Transliteration

फ़-औहैना इला मूसा अनिज्रिब बिअसाकल्-बह्-र, फ़न्फ़-ल-क फका-न कुल्लु फिरकिन् कत्तौदिल् – अ़ज़ीम

हिंदी अनुवाद

तो हमने मूसा को वह़्यी की कि मार अपनी लाठी से सागर को, अकस्मात् सागर फट गया तथा प्रत्येक भाग, भारी पर्वत के समान[1] हो गया। 1. अर्थात बीच से मार्ग बन गया और दोनों ओर पानी पर्वत के समान खड़ा हो गया।

Play

وَأَزْلَفْنَا ثَمَّ الْآخَرِينَ ﴾ 64 ﴿

Transliteration

वअज़लफ़ना सम्मल अख़रीन

हिंदी अनुवाद

तथा हमने समीप कर दिया उसी स्थान के, दूसरे गिरोह को।

Play

وَأَنجَيْنَا مُوسَىٰ وَمَن مَّعَهُ أَجْمَعِينَ ﴾ 65 ﴿

Transliteration

व अन्जैना मूसा व मम्-म-अ़हू अज्मईन

हिंदी अनुवाद

और मुक्ति प्रदान कर दी मूसा और उसके सब साथियों को।

Play

ثُمَّ أَغْرَقْنَا الْآخَرِينَ ﴾ 66 ﴿

Transliteration

सुम् – म अग्ररक़्नल् – आ-ख़रीन

हिंदी अनुवाद

फिर हमने डुबो दिया दूसरों को।

Play

إِنَّ فِي ذَٰلِكَ لَآيَةً ۖ وَمَا كَانَ أَكْثَرُهُم مُّؤْمِنِينَ ‎ ﴾ 67 ﴿

Transliteration

इन् – न फ़ी ज़ालि-क लआ यतन्, व मा का- न अक्सरुहुम् मुअ्मिनीन

हिंदी अनुवाद

वास्तव में, इसमें बड़ी शिक्षा है और उनमें से अधिक्तर लोग ईमान वाले नहीं थे।

Play

وَإِنَّ رَبَّكَ لَهُوَ الْعَزِيزُ الرَّحِيمُ ﴾ 68 ﴿

Transliteration

व इन-न रब्ब – क लहुवल अज़ीजुर्रहीम *

हिंदी अनुवाद

तथा वास्तव में, आपका पालनहार निश्चय अत्यंत प्रभुत्वशाली, दयावान् है।

Play

وَاتْلُ عَلَيْهِمْ نَبَأَ إِبْرَاهِيمَ ﴾ 69 ﴿

Transliteration

वत्लु अ़लैहिम् न-ब-अ इब्राही-म

हिंदी अनुवाद

तथा आप, उन्हें सुना दें, इब्राहीम का समाचार (भी)।

Play

إِذْ قَالَ لِأَبِيهِ وَقَوْمِهِ مَا تَعْبُدُونَ ‎ ﴾ 70 ﴿

Transliteration

इज् का-ल लि – अबीहि व क़ौमिही मा तअ्बुदून

हिंदी अनुवाद

जब उसने कहा, अपने बाप तथा अपनी जाति से कि तुम क्या पूज रहे हो?

Play

قَالُوا نَعْبُدُ أَصْنَامًا فَنَظَلُّ لَهَا عَاكِفِينَ ﴾ 71 ﴿

Transliteration

कालू नअ्बुदु असनामन् फ़-नज़ल्लु लहा आकिफ़ीन

हिंदी अनुवाद

उन्होंने कहाः हम मूर्तियों की पूजा कर रहे हैं और उन्हीं की सेवा में लगे रहते हैं।

Play

قَالَ هَلْ يَسْمَعُونَكُمْ إِذْ تَدْعُونَ ﴾ 72 ﴿

Transliteration

का – ल हल् यस्मअूनकुम् इज् तद्अून

हिंदी अनुवाद

उसने कहाः क्या वे तुम्हारी सुनती हैं, जब तुम पुकारते हो?

Play

أَوْ يَنفَعُونَكُمْ أَوْ يَضُرُّونَ ﴾ 73 ﴿

Transliteration

औ यन्फअूनकुम् औ यजुर्रून

हिंदी अनुवाद

या तुम्हें लाभ पहुँचाती या हानि पहुँचाती हैं?

Play

قَالُوا بَلْ وَجَدْنَا آبَاءَنَا كَذَٰلِكَ يَفْعَلُونَ ﴾ 74 ﴿

Transliteration

कालू बल् वजद्ना आबा अना कज़ालि क यफ्अलून

हिंदी अनुवाद

उन्होंने कहाः बल्कि हमने अपने पूर्वोजों को ऐसा ही करते हुए पाया है।

Play

قَالَ أَفَرَأَيْتُم مَّا كُنتُمْ تَعْبُدُونَ ﴾ 75 ﴿

Transliteration

क़ा-ल अ-फ रऐतुम् मा कुन्तुम् तअ्बुदून

हिंदी अनुवाद

उसने कहाः क्या तुमने कभी (आँख खोलकर) उसे देखा, जिसे तुम पूज रहे हो।

Play

‏ أَنتُمْ وَآبَاؤُكُمُ الْأَقْدَمُونَ ﴾ 76 ﴿

Transliteration

अन्तुम् व आबाउकुमुल्अक़्दमून

हिंदी अनुवाद

तुम तथा तुम्हारे पहले पूर्वज?

Play

فَإِنَّهُمْ عَدُوٌّ لِّي إِلَّا رَبَّ الْعَالَمِينَ ﴾ 77 ﴿

Transliteration

फ़- इन्नहुम् अ़दुव्वुल-ली इल्ला रब्बल् आ़लमीन

हिंदी अनुवाद

क्योंकि ये सब मेरे शत्रु हैं, पूरे विश्व के पालनहार के सिवा।

Play

الَّذِي خَلَقَنِي فَهُوَ يَهْدِينِ ﴾ 78 ﴿

Transliteration

अल्लज़ी ख़-ल-कनी फहु व यह्दीन

हिंदी अनुवाद

जिसने मुझे पैदा किया, फिर वही मुझे मार्ग दर्शा रहा है।

Play

وَالَّذِي هُوَ يُطْعِمُنِي وَيَسْقِينِ ﴾ 79 ﴿

Transliteration

वल्लज़ी हु-व युत्अिमुनी व यस्कीन

हिंदी अनुवाद

और जो मुझे खिलाता और पिलाता है।

Play

وَإِذَا مَرِضْتُ فَهُوَ يَشْفِينِ ﴾ 80 ﴿

Transliteration

व इज़ा मरिज्तु फ़हु व यश्फ़ीन

हिंदी अनुवाद

और जब रोगी होता हूँ, तो वही मुझे स्वस्थ करता है।

Play

وَالَّذِي يُمِيتُنِي ثُمَّ يُحْيِينِ ‎ ﴾ 81 ﴿

Transliteration

वल्लज़ी युमीतुनी सुम्-म युह़्यीन

हिंदी अनुवाद

तथा वही मुझे मारेगा, फिर[1] मुझे जीवित करेगा। 1. अर्थात प्रलय के दिन अपने कर्मों का फल भोगने के लिये।

Play

وَالَّذِي أَطْمَعُ أَن يَغْفِرَ لِي خَطِيئَتِي يَوْمَ الدِّينِ ﴾ 82 ﴿

Transliteration

वल्लज़ी अत्मअु अंय्यग्फि-र ली खती-अती यौमद्दीन

हिंदी अनुवाद

तथा मैं आशा रखता हूँ कि क्षमा कर देगा, मेरे लिए, मेरे पाप, प्रतिकार (प्रलय) के दिन।

Play

‏ رَبِّ هَبْ لِي حُكْمًا وَأَلْحِقْنِي بِالصَّالِحِينَ ﴾ 83 ﴿

Transliteration

रब्बि हब् ली हुक्मंव्-व अल्हिक्नी बिस्सालिहीन

हिंदी अनुवाद

हे मेरे पालनहार! प्रदान कर दे मुझे तत्वदर्शिता और मुझे सम्मिलित कर सदाचारियों में।

Play

وَاجْعَل لِّي لِسَانَ صِدْقٍ فِي الْآخِرِينَ ﴾ 84 ﴿

Transliteration

वज्अ़ल्ली लिसा-न सिद्किन् फ़िल-आख़िरीन

हिंदी अनुवाद

और मुझे सच्ची ख्याति प्रदान कर, आगामी लोगों में।

Play

وَاجْعَلْنِي مِن وَرَثَةِ جَنَّةِ النَّعِيمِ ﴾ 85 ﴿

Transliteration

वज्अ़ल्नी मिंव्व-र सति जन्नतिन्-नईम

हिंदी अनुवाद

और बना दे मुझे, सुख के स्वर्ग का उत्तराधिकारी।

Play

وَاغْفِرْ لِأَبِي إِنَّهُ كَانَ مِنَ الضَّالِّينَ ﴾ 86 ﴿

Transliteration

वग़्फिर् लि-अबी इन्नहू का-न मिनज़्ज़ाल्लीन

हिंदी अनुवाद

तथा मेरे बाप को क्षमा कर दे,[1] वास्तव में, वह कुपथों में से है। 1. (देखियेः सूरह तौबा, आयतः114)

Play

وَلَا تُخْزِنِي يَوْمَ يُبْعَثُونَ ﴾ 87 ﴿

Transliteration

व ला तुख़्जिनी यौ-म युबअ़सून

हिंदी अनुवाद

तथा मुझे निरादर न कर, जिस दिन सब जीवित किये[1]जायेंगे। 1. ह़दीस में वर्णित है कि प्रलय के दिन इब्राहीम अलैहिस्सलाम अपने बाप से मिलेंगे। और कहेंगेः हे मेरे पालनहार! तू ने मुझे वचन दिया था कि मुझे पुनः जीवित होने के दिन अपमानित नहीं करेगा। तो अल्लाह कहेगाः मैं ने स्वर्ग को काफ़िरों के लिये अवैध कर दिया है। (सह़ीह़ बुख़ारीः4769)

Play

يَوْمَ لَا يَنفَعُ مَالٌ وَلَا بَنُونَ ﴾ 88 ﴿

Transliteration

यौ-म ला यन्फअु मालुंव्-व ला बनून

हिंदी अनुवाद

जिस दिन, लाभ नहीं देगा कोई धन और न संतान।

Play

إِلَّا مَنْ أَتَى اللَّهَ بِقَلْبٍ سَلِيمٍ ﴾ 89 ﴿

Transliteration

इल्ला मन् अतल्ला-ह बि-कल्बिन सलीम

हिंदी अनुवाद

परन्तु, जो अल्लाह के पास स्वच्छ दिल लेकर आयेगा।

Play

وَأُزْلِفَتِ الْجَنَّةُ لِلْمُتَّقِينَ ﴾ 90 ﴿

Transliteration

व उज्लि – फ़तिल् – जन्नतु लिल्मुत्तक़ीन

हिंदी अनुवाद

और समीप कर दी जायेगी स्वर्ग आज्ञाकारियों के लिए।

Play

وَبُرِّزَتِ الْجَحِيمُ لِلْغَاوِينَ ﴾ 91 ﴿

Transliteration

व बुर्रि – ज़तिल् – जहीमु लिल्ग़ावीन

हिंदी अनुवाद

तथा खोल दी जायेगी नरक कुपथों के लिए।

Play

‏ وَقِيلَ لَهُمْ أَيْنَ مَا كُنتُمْ تَعْبُدُونَ ﴾ 92 ﴿

Transliteration

व की – ल लहुम् ऐ-नमा कुन्तुम् तअ्बुदून

हिंदी अनुवाद

तथा कहा जायेगाः कहाँ हैं वे, जिन्हें तुम पूज रहे थे?

Play

مِن دُونِ اللَّهِ هَلْ يَنصُرُونَكُمْ أَوْ يَنتَصِرُونَ ﴾ 93 ﴿

Transliteration

मिन् दूनिल्लाहि, हल् यन्सुरूनकुम् औ यन्तसिरून

हिंदी अनुवाद

अल्लाह के सिवा, क्या वे तुम्हारी सहायता करेंगे अथवा स्वयं अपनी सहायता कर सकते हैं?

Play

فَكُبْكِبُوا فِيهَا هُمْ وَالْغَاوُونَ ﴾ 94 ﴿

Transliteration

फ़कुब्किबू फ़ीहा हुम् वल्ग़ावून

हिंदी अनुवाद

फिर उसमें औंधे झोंक दिये जायेंगे वे और सभी कुपथ।

Play

وَجُنُودُ إِبْلِيسَ أَجْمَعُونَ ‎ ﴾ 95 ﴿

Transliteration

व जुनूदु इब्ली-स अज्मअून

हिंदी अनुवाद

और इब्लीस की सेना सभी।

Play

قَالُوا وَهُمْ فِيهَا يَخْتَصِمُونَ ﴾ 96 ﴿

Transliteration

कालू व हुम् फ़ीहा यख़्तसिमून

हिंदी अनुवाद

और वे उसमें आपस में झगड़ते हुए कहंगेः

Play

تَاللَّهِ إِن كُنَّا لَفِي ضَلَالٍ مُّبِينٍ ﴾ 97 ﴿

Transliteration

तल्लाहि इन् कुन्ना लफ़ी ज़लालिम् मुबीन

हिंदी अनुवाद

अल्लाह की शपथ! वास्तव में, हम खुले कुपथ में थे।

Play

إِذْ نُسَوِّيكُم بِرَبِّ الْعَالَمِينَ ﴾ 98 ﴿

Transliteration

इज् नुसव्वीकुम् बिरब्बिल् आलमीन

हिंदी अनुवाद

जब हम तुम्हें, बराबर समझ रहे थे विश्व के पालनहार के।

Play

وَمَا أَضَلَّنَا إِلَّا الْمُجْرِمُونَ ﴾ 99 ﴿

Transliteration

व मा अज़ल्लना इल्लल्-मुज्रिमून

हिंदी अनुवाद

और हमें कुपथ नहीं किया, परन्तु अपराधियों ने।

Play

فَمَا لَنَا مِن شَافِعِينَ ﴾ 100 ﴿

Transliteration

फ़मा लना मिन् शाफिईन

हिंदी अनुवाद

तो हमारा कोई अभिस्तावक (सिफ़ारिशी) नहीं रह गया।

Play

وَلَا صَدِيقٍ حَمِيمٍ ﴾ 101 ﴿

Transliteration

व ला सदीकिन् हमीम

हिंदी अनुवाद

तथा न कोई प्रेमी मित्र।

Play

فَلَوْ أَنَّ لَنَا كَرَّةً فَنَكُونَ مِنَ الْمُؤْمِنِينَ ﴾ 102 ﴿

Transliteration

फलौ अन्-न लना कर्र तन् फ-नकू-न मिनल्-मुअ्मिनीन

हिंदी अनुवाद

तो यदि हमें पुनः संसार में जाना होता,[1] तो हम ईमान वालों में हो जाते। 1. इस आयत में संकेत है कि संसार में एक ही जीवन कर्म के लिये मिलता है। और दूसरा जीवन प्रलोक में कर्मों के फल के लिये मिलेगा।

Play

إِنَّ فِي ذَٰلِكَ لَآيَةً ۖ وَمَا كَانَ أَكْثَرُهُم مُّؤْمِنِينَ ﴾ 103 ﴿

Transliteration

इन्-न फ़ी ज़ालि क लआ-यतन्, व मा का-न अक्सरुहुम् मुअ्मिनीन

हिंदी अनुवाद

निःसंदेह, इसमें बड़ी निशानी है और उनमें से अधिक्तर ईमान लाने वाले नहीं हैं।

Play

وَإِنَّ رَبَّكَ لَهُوَ الْعَزِيزُ الرَّحِيمُ ﴾ 104 ﴿

Transliteration

व इन्-न रब्ब-क लहुवल अ़ज़ीजुर्रहीम *

हिंदी अनुवाद

और वास्तव में, आपका पालनहार ही अति प्रभुत्वशाली,[1] दयावान् है। 1. परन्तु लोग स्वयं अत्याचार कर के नरक के भागी बन रहे हैं।

Play

كَذَّبَتْ قَوْمُ نُوحٍ الْمُرْسَلِينَ ﴾ 105 ﴿

Transliteration

कज़्ज़बत् क़ौमु नूहि-निल्-मुर्सलीन

हिंदी अनुवाद

नूह़ की जाति ने भी रसूलों को झुठलाया।

Play

إِذْ قَالَ لَهُمْ أَخُوهُمْ نُوحٌ أَلَا تَتَّقُونَ ‎ ﴾ 106 ﴿

Transliteration

इज् का-ल लहुम् अखूहुम् नूहुन् अला तत्तकून

हिंदी अनुवाद

जब उनसे उनके भाई नूह़ ने कहाः क्या तुम (अल्लाह से) डरते नहीं हो?

Play

إِنِّي لَكُمْ رَسُولٌ أَمِينٌ ﴾ 107 ﴿

Transliteration

इन्नी लकुम् रसूलुन् अमीन

हिंदी अनुवाद

वास्तव में, मैं तुम्हारे लिए एक[1] रसूल हूँ। 1. अल्लाह का संदेश बिना कमी और अधिक्ता के तुम्हें पहूँचा रहा हूँ।

Play

فَاتَّقُوا اللَّهَ وَأَطِيعُونِ ﴾ 108 ﴿

Transliteration

फ़त्तकुल्ला-ह व अतीअून

हिंदी अनुवाद

अतः, तुम अल्लाह से डरो और मेरी बात मानो।

Play

وَمَا أَسْأَلُكُمْ عَلَيْهِ مِنْ أَجْرٍ ۖ إِنْ أَجْرِيَ إِلَّا عَلَىٰ رَبِّ الْعَالَمِينَ ‎ ﴾ 109 ﴿

Transliteration

व मा अस्अलुकुम् अ़लैहि मिन् अज्रिन् इन् अज्रि-य इल्ला अ़ला रब्बिल्-आ़लमीन

हिंदी अनुवाद

मैं नहीं माँगता इसपर तुमसे कोई पारिश्रमिक (बदला), मेरा बदला तो बस सर्वलोक के पालनहार पर है।

Play

فَاتَّقُوا اللَّهَ وَأَطِيعُونِ ﴾ 110 ﴿

Transliteration

फत्तकुल्ला-ह व अतीअून

हिंदी अनुवाद

अतः, तुम अल्लाह से डरो और मेरी आज्ञा का पालन करो।

Play

قَالُوا أَنُؤْمِنُ لَكَ وَاتَّبَعَكَ الْأَرْذَلُونَ ﴾ 111 ﴿

Transliteration

काल अनुअ्मिनु ल क वत्त-ब अ़कल् अर् ज़लून

हिंदी अनुवाद

उन्होंने कहाः क्या हम तुझे मान लें, जबकि तेरा अनुसरण पतित (नीच) लोग[1] कर रहे हैं? 1. अर्थात धनी नहीं, निर्धन लोग कर रहे हैं।

Play

قَالَ وَمَا عِلْمِي بِمَا كَانُوا يَعْمَلُونَ ‎ ﴾ 112 ﴿

Transliteration

का-ल व मा ज़िल्मी बिमा कानू यअ्मलून

हिंदी अनुवाद

(नूह़ ने) कहाः मूझे क्य ज्ञान कि वे क्या कर्म करते रहे हैं?

Play

إِنْ حِسَابُهُمْ إِلَّا عَلَىٰ رَبِّي ۖ لَوْ تَشْعُرُونَ ﴾ 113 ﴿

Transliteration

इन् हिसाबुहुम् इल्ला अ़ला रब्बी लौ तश्अुरून

हिंदी अनुवाद

उनका ह़िसाब तो बस मेरे पालनहार के ऊपर है, यदि तुम समझो।

Play

وَمَا أَنَا بِطَارِدِ الْمُؤْمِنِينَ ﴾ 114 ﴿

Transliteration

व मा अ-न बितारिदिल्-मुअ्मिनीन

हिंदी अनुवाद

और मैं धुतकारने वाला[1] नहीं हूँ, ईमान वालों को। 1. अर्थात मैं हीन वर्ग के लोगों को जो ईमान लाये हैं अपने से दूर नहीं कर सकता जैसा कि तुम चाहते हो।

Play

إِنْ أَنَا إِلَّا نَذِيرٌ مُّبِينٌ ﴾ 115 ﴿

Transliteration

इन् अ-न इल्ला नज़ीरूम्-मुबीन

हिंदी अनुवाद

मैं तो बस खुला सावधान करने वाला हूँ।

Play

قَالُوا لَئِن لَّمْ تَنتَهِ يَا نُوحُ لَتَكُونَنَّ مِنَ الْمَرْجُومِينَ ﴾ 116 ﴿

Transliteration

कालू ल-इल्लम् तन्तहि या नूहु ल-तकूनन्-न मिनल्- मरजूमीन

हिंदी अनुवाद

उन्होंने कहाः यदि रुका नहीं, हे नूह़! तो तू अवश्य पथराव करके मारे हुओं में होगा।

Play

قَالَ رَبِّ إِنَّ قَوْمِي كَذَّبُونِ ﴾ 117 ﴿

Transliteration

का-ल रब्बि इन्-न क़ौमी कज्ज़बून

हिंदी अनुवाद

उसने कहाः मेरे पालनहार! मेरी जाति ने मुझे झुठला दिया।

Play

فَافْتَحْ بَيْنِي وَبَيْنَهُمْ فَتْحًا وَنَجِّنِي وَمَن مَّعِيَ مِنَ الْمُؤْمِنِينَ ﴾ 118 ﴿

Transliteration

फ़फ़्तह् बैनी व बैनहुम् फ़त्हंव्-व नज्जिनी व मम्-मअि-य मिनल्-मुअ्मिनीन

हिंदी अनुवाद

अतः, तू निर्णय कर दे मेरे और उनके बीच और मुक्त कर दे मुझे तथा उन्हें जो मेरे साथ हैं, ईमान वालों में से।

Play

فَأَنجَيْنَاهُ وَمَن مَّعَهُ فِي الْفُلْكِ الْمَشْحُونِ ‎ ﴾ 119 ﴿

Transliteration

फ़- अन्जैनाहु व मम्-म-अ़हू फ़िल्फुल्किल् मश्हून

हिंदी अनुवाद

तो हमने उसे मुक्त कर दिया तथा उन्हें जो उसके साथ भरी नाव में थे।

Play

‏ ثُمَّ أَغْرَقْنَا بَعْدُ الْبَاقِينَ ﴾ 120 ﴿

Transliteration

सुम्म अग्ररक़्ना बअ्दुल् – बाक़ीन

हिंदी अनुवाद

फिर हमने डुबो दिया उसके पश्चात्, शेष लोगों को।

Play

إِنَّ فِي ذَٰلِكَ لَآيَةً ۖ وَمَا كَانَ أَكْثَرُهُم مُّؤْمِنِينَ ‎ ﴾ 121 ﴿

Transliteration

इन्-न फ़ी ज़ालि क लआ-यतन् व मा का-न अक्सरुहुम्-मुअ्मिनीन

हिंदी अनुवाद

वास्तव में, इसमें एक बड़ी निशानी (शिक्षा) है तथा उनमें से अधिक्तर ईमान लाने वाले नहीं।

Play

وَإِنَّ رَبَّكَ لَهُوَ الْعَزِيزُ الرَّحِيمُ ﴾ 122 ﴿

Transliteration

व इन्-न रब्ब-क लहुवल अ़ज़ीजुर्रहीम *

हिंदी अनुवाद

और निश्चय आपका पालनहार ही अति प्रभुत्वशाली, दयावान् है।

Play

كَذَّبَتْ عَادٌ الْمُرْسَلِينَ ﴾ 123 ﴿

Transliteration

कज़्ज़-बत् आ़दु-निल् मुर्सलीन

हिंदी अनुवाद

झुठला दिया आद (जाति) ने (भी) रसूलों को।

Play

إِذْ قَالَ لَهُمْ أَخُوهُمْ هُودٌ أَلَا تَتَّقُونَ ﴾ 124 ﴿

Transliteration

इज् का-ल लहुम् अखूहुम् हूदुन् अला तत्तकून

हिंदी अनुवाद

जब कहा उनसे, उनके भाई हूद[1] नेः क्या तुम डरते नहीं हो? 1. आद जाति के नबी हूद (अलैहिस्सलाम) को उन का भाई कहा गया है क्यों कि वह भी उन्हीं के समुदाय में से थे।

Play

إِنِّي لَكُمْ رَسُولٌ أَمِينٌ ﴾ 125 ﴿

Transliteration

इन्नी लकुम् रसूलुन् अमीन

हिंदी अनुवाद

वस्तुतः, मैं तुम्हारे लिए एक न्यासिक (अमानतदार) रसूल हूँ।

Play

فَاتَّقُوا اللَّهَ وَأَطِيعُونِ ﴾ 126 ﴿

Transliteration

फ़त्तकुल्ला-ह व अतीअून

हिंदी अनुवाद

अतः, अल्लाह से डरो और मेरा अनुपालन करो।

Play

وَمَا أَسْأَلُكُمْ عَلَيْهِ مِنْ أَجْرٍ ۖ إِنْ أَجْرِيَ إِلَّا عَلَىٰ رَبِّ الْعَالَمِينَ ﴾ 127 ﴿

Transliteration

व मा अस् अ़लुकुम् अ़लैहि मिन् अज्रिन् इन् अज्रि – य इल्ला अ़ला रब्बिल् आ़लमीन

हिंदी अनुवाद

और मैं तुमसे कोई पारिश्रमिक (बदला) नहीं माँगता, मेरा बदला तो बस सर्वलोक के पालनहार पर है।

Play

أَتَبْنُونَ بِكُلِّ رِيعٍ آيَةً تَعْبَثُونَ ﴾ 128 ﴿

Transliteration

अ-तबनू – न बिकुल्लि रीअिन् आ-यतन् तअ्-बसून

हिंदी अनुवाद

क्यों तुम बना लेते हो, हर ऊँचे स्थान पर एक यादगार भवन, व्यर्थ में?

Play

وَتَتَّخِذُونَ مَصَانِعَ لَعَلَّكُمْ تَخْلُدُونَ ﴾ 129 ﴿

Transliteration

व तत्तखिजू – न मसानि – अ़ लअ़ल्लकुम् तख़्लुदून

हिंदी अनुवाद

तथा बनाते हो, बड़े-बड़े भवन, जैसे कि तुम सदा रहोगे।

Play

وَإِذَا بَطَشْتُم بَطَشْتُمْ جَبَّارِينَ ﴾ 130 ﴿

Transliteration

व इज़ा ब – तश्तुम् ब – तश्तुम् जब्बारीन

हिंदी अनुवाद

और जबकिसी को पकड़ते हो, तो पकड़ते हो, महा अत्याचारी बनकर।

Play

‏ فَاتَّقُوا اللَّهَ وَأَطِيعُونِ ﴾ 131 ﴿

Transliteration

फ़त्तकुल्ला-ह व अतीअून

हिंदी अनुवाद

तो अल्लाह से डरो और मेरी आज्ञा का पालन करो।

Play

وَاتَّقُوا الَّذِي أَمَدَّكُم بِمَا تَعْلَمُونَ ﴾ 132 ﴿

Transliteration

वत्तकुल्लज़ी अ – मद्दकुम् बिमा तअ्लमून

हिंदी अनुवाद

तथा उससे भय रखो, जिसने तुम्हारी सहायता की है उससे, जो तुम जानते हो।

Play

أَمَدَّكُم بِأَنْعَامٍ وَبَنِينَ ‎ ﴾ 133 ﴿

Transliteration

अ – मद्दकुम बिअन् आ़मिंव् – व बनीन

हिंदी अनुवाद

उसने सहायता की है तुम्हारी चौपायों तथा संतान से।

Play

وَجَنَّاتٍ وَعُيُونٍ ﴾ 134 ﴿

Transliteration

व जन्नातिंव् – व अुयून

हिंदी अनुवाद

तथा बाग़ों (उद्यानो) तथा जल स्रोतों से।

Play

إِنِّي أَخَافُ عَلَيْكُمْ عَذَابَ يَوْمٍ عَظِيمٍ ﴾ 135 ﴿

Transliteration

इन्नी अख़ाफु अ़लैकुम् अ़ज़ा-ब यौमिन् अ़ज़ीम

हिंदी अनुवाद

मैं तुमपर डरता हूँ, भीषण दिन की यातना से।

Play

قَالُوا سَوَاءٌ عَلَيْنَا أَوَعَظْتَ أَمْ لَمْ تَكُن مِّنَ الْوَاعِظِينَ ﴾ 136 ﴿

Transliteration

क़ालू सवाअुन अलैना आ वअज़्ता अम लम तकुन मिनल वाअिज़ीन

हिंदी अनुवाद

उन्होंने कहाः नसीह़त करो या न करो, हमपर सब समान है।

Play

إِنْ هَٰذَا إِلَّا خُلُقُ الْأَوَّلِينَ ﴾ 137 ﴿

Transliteration

इन् हाज़ा इल्ला खुलुकुल अव्वलीन

हिंदी अनुवाद

ये बात तो बस प्राचीन लोगों की नीति[1] है। 1. अर्थात प्राचीन युग से होती चली आ रही है।

Play

وَمَا نَحْنُ بِمُعَذَّبِينَ ‎ ﴾ 138 ﴿

Transliteration

व मा नह्नु बिमु अ़ज़्ज़बीन

हिंदी अनुवाद

और हम उनमें से नहीं हैं, जिन्हें यातना दी जायेगी।

Play

فَكَذَّبُوهُ فَأَهْلَكْنَاهُمْ ۗ إِنَّ فِي ذَٰلِكَ لَآيَةً ۖ وَمَا كَانَ أَكْثَرُهُم مُّؤْمِنِينَ ﴾ 139 ﴿

Transliteration

फ़- कज़्ज़बूहु फ़-अह़्लक्नाहुम्, इन्-न फ़ी ज़ालि-क लआ-यतन्, व मा का-न अक्सरुहुम् मुअ्मिनीन

हिंदी अनुवाद

अन्ततः, उन्होंने हमें झुठला दिया, तो हमने उन्हें ध्वस्त कर दिया। निश्चय इसमें एक बड़ी निशानी (शिक्षा) है और लोगों में अधिक्तर ईमान लाने वाले नहीं हैं।

Play

وَإِنَّ رَبَّكَ لَهُوَ الْعَزِيزُ الرَّحِيمُ ﴾ 140 ﴿

Transliteration

व इन्-न रब्ब-क लहुवल अ़ज़ीजुर्रहीम *

हिंदी अनुवाद

और वास्तव में, आपका पालनहार ही अत्यंत प्रभुत्वशाली, दयावान् है।

Play

كَذَّبَتْ ثَمُودُ الْمُرْسَلِينَ ‎ ﴾ 141 ﴿

Transliteration

कज्ज-बत् समूदुल मुर्सलीन

हिंदी अनुवाद

झुठला दिया समूद ने (भी)[1] रसूलों को। 1. यहाँ यह बात याद रखने की है कि एक रसूल का इन्कार सभी रसूलों का इन्कहार है क्यों कि सब का उपदेश एक ही था।

Play

إِذْ قَالَ لَهُمْ أَخُوهُمْ صَالِحٌ أَلَا تَتَّقُونَ ﴾ 142 ﴿

Transliteration

इज् का – ल लहुम् अखूहुम् सालिहुन् अला तत्तकून

हिंदी अनुवाद

जब कहा उनसे उनके भाई सालेह़ नेः क्या तुम डरते नहीं हो?

Play

إِنِّي لَكُمْ رَسُولٌ أَمِينٌ ‎ ﴾ 143 ﴿

Transliteration

इन्नी लकुम रसूलुन अमीन

हिंदी अनुवाद

वास्तव में, मैं तुम्हारा विश्वसनीय रसूल हूँ।

Play

فَاتَّقُوا اللَّهَ وَأَطِيعُونِ ﴾ 144 ﴿

Transliteration

फत्तकुल्ला – ह व अतीअून

हिंदी अनुवाद

तो तुम अल्लाह से डरो और मेरा कहा मानो।

Play

وَمَا أَسْأَلُكُمْ عَلَيْهِ مِنْ أَجْرٍ ۖ إِنْ أَجْرِيَ إِلَّا عَلَىٰ رَبِّ الْعَالَمِينَ ‎ ﴾ 145 ﴿

Transliteration

व मा अस्अलुकुम अ़लैहिमिन् अज्रिन इन् अज्रि – य इल्ला अ़ला रब्बिल् -आ़लमीन

हिंदी अनुवाद

तथा मैं नहीं माँगता इसपर तुमसे कोई पारिश्रमिक, मेरा पारिश्रमिक तो बस सर्वलोक के पालनहार पर है।

Play

أَتُتْرَكُونَ فِي مَا هَاهُنَا آمِنِينَ ﴾ 146 ﴿

Transliteration

अ-तुत्रकू-न फ़ी मा हाहुना आमिनीन

हिंदी अनुवाद

क्या तुम छोड़ दिये जाओगे उसमें, जो यहाँ हैं निश्चिन्त रहकर?

Play

فِي جَنَّاتٍ وَعُيُونٍ ﴾ 147 ﴿

Transliteration

फ़ी जन्नातिंव व अुयून

हिंदी अनुवाद

बाग़ों तथा स्रोतों में।

Play

وَزُرُوعٍ وَنَخْلٍ طَلْعُهَا هَضِيمٌ ﴾ 148 ﴿

Transliteration

व जुरूअिव् व नख्लिन् तल् अुहा हज़ीम

हिंदी अनुवाद

तथा खेतों और खजूरों में, जिनके गुच्छे रस भरे हैं।

Play

‏ وَتَنْحِتُونَ مِنَ الْجِبَالِ بُيُوتًا فَارِهِينَ ﴾ 149 ﴿

Transliteration

व तन्हितू – न मिनल्- जिबालि बुयूतन् फ़ारिहीन

हिंदी अनुवाद

तथा तुमपर्वतों को तराशकर घर बनाते हो, गर्व करते हुए।

Play

فَاتَّقُوا اللَّهَ وَأَطِيعُونِ ﴾ 150 ﴿

Transliteration

फ़त्तकुल्ला – ह व अतीअून

हिंदी अनुवाद

अतः, अल्लाह से डरो और मेरा अनुपालन करो।

Play

وَلَا تُطِيعُوا أَمْرَ الْمُسْرِفِينَ ﴾ 151 ﴿

Transliteration

व ला तुतीअू अमरल मुस्रिफ़ीन

हिंदी अनुवाद

और पालन न करो उल्लंघनकारियों के आदेश का।

Play

الَّذِينَ يُفْسِدُونَ فِي الْأَرْضِ وَلَا يُصْلِحُونَ ﴾ 152 ﴿

Transliteration

अल्लज़ी – न युफ़्सिदू – न फिल्अर्ज़ि व ला युस्लिहून

हिंदी अनुवाद

जो उपद्रव करते हैं धरती में और सुधार नहीं करते।

Play

قَالُوا إِنَّمَا أَنتَ مِنَ الْمُسَحَّرِينَ ﴾ 153 ﴿

Transliteration

कालू इन्नमा अन् – त मिनल्- मुसह्हरीन

हिंदी अनुवाद

उन्होंने कहाः वास्तव में, तू उनमें से है, जिनपर जादू कर दिया गया है।

Play

مَا أَنتَ إِلَّا بَشَرٌ مِّثْلُنَا فَأْتِ بِآيَةٍ إِن كُنتَ مِنَ الصَّادِقِينَ ﴾ 154 ﴿

Transliteration

मा अन् – त इल्ला ब – शरुम् मिस्लुना फअ्ति बिआ यतिन् इन् – कुन्-त मिनस्सादिक़ीन

हिंदी अनुवाद

तू तो बस हमारे समान एक मानव है। तो कोई चमत्कार ले आ, यदि तू सच्चा है।

Play

قَالَ هَٰذِهِ نَاقَةٌ لَّهَا شِرْبٌ وَلَكُمْ شِرْبُ يَوْمٍ مَّعْلُومٍ ﴾ 155 ﴿

Transliteration

का – ल हाज़िही ना कतुल् – लहा शिरबुंव् – व लकुम् शिरबु यौमिम् – मअलूम

हिंदी अनुवाद

कहाः ये ऊँटनी है,[1] इसके लिए पानी पीने का एक दिन है और तुम्हारे लिए पानी लेने का निश्चित दिन है। 1. अर्थता यह ऊँटनी चमत्कार है जो उन की माँग पर पत्थर से निकली थी।

Play

‏ وَلَا تَمَسُّوهَا بِسُوءٍ فَيَأْخُذَكُمْ عَذَابُ يَوْمٍ عَظِيمٍ ﴾ 156 ﴿

Transliteration

व ला तमस्सूहा बिसूइन् फ़-यअ्खु-ज़कुम् अ़ज़ाबु यौमिन् अ़ज़ीम

हिंदी अनुवाद

तथा उसे हाथ न लगाना बुराई से, अन्यथा तुम्हें पकड़ लेगी एक भीषण दिन की यातना।

Play

فَعَقَرُوهَا فَأَصْبَحُوا نَادِمِينَ ﴾ 157 ﴿

Transliteration

फ़- अ – क़रूहा फ़ – अस्बहू नादिमीन

हिंदी अनुवाद

तो उन्होंने वध कर दिया उसे, अन्ततः, पछताने वाले हो गये।

Play

فَأَخَذَهُمُ الْعَذَابُ ۗ إِنَّ فِي ذَٰلِكَ لَآيَةً ۖ وَمَا كَانَ أَكْثَرُهُم مُّؤْمِنِينَ ﴾ 158 ﴿

Transliteration

फ़-अ-ख़-ज़हुमुल अ़ज़ाबु, इन्-न फ़ी ज़ालि-क लआ-यतन्, व मा का-न अक्सरुहुम् मुअ्मिनीन

हिंदी अनुवाद

और पकड़ लिया उन्हें यातना ने। वस्तुतः, इसमें बड़ी निशानी है और नहीं थे उनमें से अधिक्तर ईमान वाले।

Play

وَإِنَّ رَبَّكَ لَهُوَ الْعَزِيزُ الرَّحِيمُ ﴾ 159 ﴿

Transliteration

व इन् – न रब्ब – क लहुवल अ़ज़ीजुर्रहीम *

हिंदी अनुवाद

और निश्चय आपका पालनहार ही अत्यंत प्रभुत्वशाली, दयावान् है।

Play

كَذَّبَتْ قَوْمُ لُوطٍ الْمُرْسَلِينَ ﴾ 160 ﴿

Transliteration

कज़्ज़ बत् कौमु लूति – निल् – मुर्सलीन

हिंदी अनुवाद

झुठला दिया लूत की जाति ने (भी) रसूलों को।

Play

‏ إِذْ قَالَ لَهُمْ أَخُوهُمْ لُوطٌ أَلَا تَتَّقُونَ ﴾ 161 ﴿

Transliteration

इज् का – ल लहुम् अख़ूहुम् लूतुन् अला तत्तकून

हिंदी अनुवाद

जब कहा उनसे उनके भाई लूत नेः क्या तुम डरते नहीं हो?

Play

إِنِّي لَكُمْ رَسُولٌ أَمِينٌ ‎ ﴾ 162 ﴿

Transliteration

इन्नी लकुम् रसूलुन् अमीन

हिंदी अनुवाद

वास्तव में, मैं तुम्हारे लिए एक अमानतदार रसूल हूँ।

Play

فَاتَّقُوا اللَّهَ وَأَطِيعُونِ ﴾ 163 ﴿

Transliteration

फत्तकुल्ला-ह व अतीअून

हिंदी अनुवाद

अतः अल्लाह से डरो और मेरा अनुपालन करो।

Play

وَمَا أَسْأَلُكُمْ عَلَيْهِ مِنْ أَجْرٍ ۖ إِنْ أَجْرِيَ إِلَّا عَلَىٰ رَبِّ الْعَالَمِينَ ﴾ 164 ﴿

Transliteration

व मा अस् अलुकुम् अ़लैहि मिन् अज्रिन् इन् अज्रि – य इल्ला अ़ला रब्बिल्-आ़लमीन

हिंदी अनुवाद

और मैं तुमसे प्रश्न नहीं करता, इसपर किसी पारिश्रमिक (बदले) का। मेरा बदला तो बस सर्वलोक के पालनहार पर है।

Play

أَتَأْتُونَ الذُّكْرَانَ مِنَ الْعَالَمِينَ ﴾ 165 ﴿

Transliteration

अ -तअ्तूनज्जु क्रा-न मिनल् -आ़लमीन

हिंदी अनुवाद

क्या तुम जाते[1]हो पुरुषों के पास, संसार वासियों में से। 1. इस कुकर्म का आरंभ संसार में लूत (अलैहिस्सलाम) की जाति से हुआ। और अब यह कुकर्म पूरे विश्व में विशेष रूप से यूरोपीय सभ्य देशों में व्यापक है। और समलैंगिक विवाह को यूरोप के बहुत से देशों में वैध मान लिया गया है। जिस के कारण कभी भी उन पर अल्लाह की यातना आ सकती है।

Play

وَتَذَرُونَ مَا خَلَقَ لَكُمْ رَبُّكُم مِّنْ أَزْوَاجِكُم ۚ بَلْ أَنتُمْ قَوْمٌ عَادُونَ ‎ ﴾ 166 ﴿

Transliteration

वत ज़रू-न मा ख़-ल-क लकुम् रब्बुकुम् मिन् अज़्वाजिकुम्, बल् अन्तुम् क़ौमुन् आदून

हिंदी अनुवाद

तथा छोड़ देते हो उसे, जिसे पैदा किया है तुम्हारे पालनहार ने, अर्थात अपनी प्तनियों को, बल्कि तुम एक जाति हो, सीमा का उल्लंघन करने वाली।

Play

قَالُوا لَئِن لَّمْ تَنتَهِ يَا لُوطُ لَتَكُونَنَّ مِنَ الْمُخْرَجِينَ ﴾ 167 ﴿

Transliteration

क़ालू ल – इल्लम् तन्तहि या लूतु ल-तकूनन् – न मिनल् मुख़्रजीन

हिंदी अनुवाद

उन्होंने कहाः यदि तू नहीं रुका, हे लूत! तो अवश्य तेरा बहिष्कार कर दिया जायेगा।

Play

قَالَ إِنِّي لِعَمَلِكُم مِّنَ الْقَالِينَ ﴾ 168 ﴿

Transliteration

का-ल इन्नी लि-अ मलिकुम् मिनल्-कालीन

हिंदी अनुवाद

उसने कहाः वास्तव में, मैं तुम्हारे करतूत से बहुत अप्रसन्न हूँ।

Play

رَبِّ نَجِّنِي وَأَهْلِي مِمَّا يَعْمَلُونَ ﴾ 169 ﴿

Transliteration

रब्बि नज्जिनी व अह़्ली मिम्मा यअ्मलून

हिंदी अनुवाद

मेरे पालनहार! मुझे बचा ले तथा मेरे परिवार को उससे, जो वे कर रहे हैं।

Play

فَنَجَّيْنَاهُ وَأَهْلَهُ أَجْمَعِينَ ﴾ 170 ﴿

Transliteration

फ़ – नज्जैनाहु व अह़्लहू अज्मईन

हिंदी अनुवाद

तो हमने उसे बचा लिया तथा उसके सभी परिवार को।

Play

إِلَّا عَجُوزًا فِي الْغَابِرِينَ ﴾ 171 ﴿

Transliteration

इल्ला अ़जूज़न फ़िल्-ग़ाबिरीन

हिंदी अनुवाद

परन्तु, एक बुढ़िया[1]को, जो पीछे रह जाने वालों में थी। 1. इस से अभिप्रेत लूत (अलैहिस्सलाम) की काफ़िर पत्नी थी।

Play

ثُمَّ دَمَّرْنَا الْآخَرِينَ ﴾ 172 ﴿

Transliteration

सुम्-म दम्मर्नल आख़रीन

हिंदी अनुवाद

फिर हमने विनाश कर दिया दूसरों का।

Play

وَأَمْطَرْنَا عَلَيْهِم مَّطَرًا ۖ فَسَاءَ مَطَرُ الْمُنذَرِينَ ﴾ 173 ﴿

Transliteration

व अम्तरना अ़लैहिम् म-तरन् फ़सा-अ म-तरुल् – मुन्ज़रीन

हिंदी अनुवाद

और वर्षा की उनपर, एक घोर[1]वर्षा। तो बुरी हो गयी डराये हुए लोगों की वर्षा। 1. अर्थात पत्थरों की वर्षा। (देखियेः सूरह हूद, आयतः82-83)

Play

إِنَّ فِي ذَٰلِكَ لَآيَةً ۖ وَمَا كَانَ أَكْثَرُهُم مُّؤْمِنِينَ ﴾ 174 ﴿

Transliteration

इन्-न फी ज़ालि – क लआ-यतन् व मा का-न अक्सरुहुम् मुअ्मिनीन

हिंदी अनुवाद

वास्तव में, इसमें एक बड़ी निशानी (शिक्षा) है और उनमें से अधिक्तर ईमान लाने वाले नहीं थे।

Play

‏ وَإِنَّ رَبَّكَ لَهُوَ الْعَزِيزُ الرَّحِيمُ ﴾ 175 ﴿

Transliteration

व इन्-न रब्ब-क लहुवल् अ़ज़ीजुर रहीम *

हिंदी अनुवाद

और निश्चय आपका पालनहार ही अत्यंत प्रभुत्वशाली, दयावान् है।

Play

كَذَّبَ أَصْحَابُ الْأَيْكَةِ الْمُرْسَلِينَ ‎ ﴾ 176 ﴿

Transliteration

कज़्ज़-ब अस्हाबुल-ऐ-कतिल् मुर्सलीन

हिंदी अनुवाद

झुठला दिया ऐय्का[1] वालों ने रसूलों को। 1. ऐय्का का अर्थ झाड़ी है। यह मद्यन का क्षेत्र है जिस में शोऐब अलैहिस्सलाम को भेजा गया था।

Play

إِذْ قَالَ لَهُمْ شُعَيْبٌ أَلَا تَتَّقُونَ ﴾ 177 ﴿

Transliteration

इज् का – ल लहुम् शुऐबुन् अला तत्तकून

हिंदी अनुवाद

जब कहा उनसे शोऐब नेः क्या तुम डरते नहीं हो?

Play

إِنِّي لَكُمْ رَسُولٌ أَمِينٌ ﴾ 178 ﴿

Transliteration

इन्नी लकुम् रसूलुन् अमीन

हिंदी अनुवाद

मैं तुम्हारे लिए एक विश्वसनीय रसूल हूँ।

Play

فَاتَّقُوا اللَّهَ وَأَطِيعُونِ ﴾ 179 ﴿

Transliteration

फत्तकुल्ला – ह व अतीअून

हिंदी अनुवाद

अतः, अल्लाह से डरो तथा मेरी आज्ञा का पालन करो।

Play

وَمَا أَسْأَلُكُمْ عَلَيْهِ مِنْ أَجْرٍ ۖ إِنْ أَجْرِيَ إِلَّا عَلَىٰ رَبِّ الْعَالَمِينَ ﴾ 180 ﴿

Transliteration

व मा अस् अलुकुम् अ़लैहि मिन् अज्रिन् इन् अज्रि – य इल्ला अ़ला रब्बिल्-आ़लमीन

हिंदी अनुवाद

और मैं नहीं माँगता तुमसे इसपर कोई पारिश्रमिक, मेरा पारिश्रमिक तो बस समस्त विश्व के पालनहार पर है।

Play

أَوْفُوا الْكَيْلَ وَلَا تَكُونُوا مِنَ الْمُخْسِرِينَ ﴾ 181 ﴿

Transliteration

औ फुल्कै – ल व ला तकूनू मिनल्- मुख्सिरीन

हिंदी अनुवाद

तुम नाप-तोल पूरा करो और न बनो कम देने वालों में।

Play

وَزِنُوا بِالْقِسْطَاسِ الْمُسْتَقِيمِ ‎ ﴾ 182 ﴿

Transliteration

व ज़िनू बिल – किस्तासिल् – मुस्तक़ीम

हिंदी अनुवाद

और तोलो सीधी तराज़ू से।

Play

وَلَا تَبْخَسُوا النَّاسَ أَشْيَاءَهُمْ وَلَا تَعْثَوْا فِي الْأَرْضِ مُفْسِدِينَ ‎ ﴾ 183 ﴿

Transliteration

व ला तब्ख़सुन्ना स अश्या अहुम् व ला तअ्सौ फ़िलअर्ज़ि मुफ़्सिदीन

हिंदी अनुवाद

और मत कम दो लोगों को उनकी चीज़ें और मत फिरो धरती में उपद्रव फैलाते।

Play

وَاتَّقُوا الَّذِي خَلَقَكُمْ وَالْجِبِلَّةَ الْأَوَّلِينَ ﴾ 184 ﴿

Transliteration

वत्तकुल्लज़ी ख-ल-क कुम् वल् – जिबिल्ल तल अव्वलीन

हिंदी अनुवाद

और डरो उससे, जिसने पैदा किया है तुम्हें तथा अगले लोगों को।

Play

قَالُوا إِنَّمَا أَنتَ مِنَ الْمُسَحَّرِينَ ﴾ 185 ﴿

Transliteration

कालू इन्नमा अन् – त मिनल् – मुसह्हरीन

हिंदी अनुवाद

उन्होंने कहाःवास्तव में, तू उनमें से है, जिनपर जादू कर दिया गया है।

Play

‏ وَمَا أَنتَ إِلَّا بَشَرٌ مِّثْلُنَا وَإِن نَّظُنُّكَ لَمِنَ الْكَاذِبِينَ ‎ ﴾ 186 ﴿

Transliteration

व मा अन् – त इल्ला ब – शरुम्-मिस्लुना व इन् नजुन्नु – क लमिनल-काज़िबीन

हिंदी अनुवाद

और तू तो बस एक पुरुष[1] है, हमारे समान और हम तो तुझे झूठों में समझते हैं। 1. यहाँ यह बात विचारणीय है कि सभी विगत जातियों ने अपने रसूलों को उन के मानव होने के कारण नकार दिया। और जिस ने स्वीकार भी किया तो उस ने कुछ युग व्यतीत होने के पश्चात् अति कर के अपने रसूलों को प्रभु अथवा प्रभु का अंश बना कर उन्हीं को पूज्य बना लिया। तथा एकेश्वरवाद को कड़ा आघात पहुँचा कर मिश्रणवाद का द्वार खोल लिया और कुपथ हो गये। वर्तमान युग में भी इसी का प्रचलन है और इस का आधार अपने पूर्वजों की रीतियों को बनाया जाता है। इस्लाम इसी कुपथ का निवारण कर के एकेश्वरवाद की स्थापना के लिये आया है और वास्तव में यही सत्धर्म है। ह़दीस में है कि नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फ़रमायाः मूझे वैसे न बढ़ा चढ़ाना जैसे ईसाईयों ने मर्यम के पुत्र (ईसा) को बढ़ा चढ़ा दिया। वास्तव में मैं उस का दास हूँ। अतः मुझे अल्लाह का दास और उस का रसूल कहो। (देखिये सह़ीह़ बुख़ारीः 3445)

Play

فَأَسْقِطْ عَلَيْنَا كِسَفًا مِّنَ السَّمَاءِ إِن كُنتَ مِنَ الصَّادِقِينَ ‎ ﴾ 187 ﴿

Transliteration

फ – अस्कित् अ़लैना कि- सफम् – मिनस्समा इ इन् कुन् – त मिनस्सादिक़ीन

हिंदी अनुवाद

तो हमपर गिरा दे कोई खण्ड आकाश का, यदि तू सच्चा है।

Play

قَالَ رَبِّي أَعْلَمُ بِمَا تَعْمَلُونَ ﴾ 188 ﴿

Transliteration

का – ल रब्बी अअ्लमु बिमा तअ्मलून

हिंदी अनुवाद

उसने कहाः मेरा पालनहार भली प्रकार जानता है उसे, जो कुछ तुम कर रहे हो।

Play

فَكَذَّبُوهُ فَأَخَذَهُمْ عَذَابُ يَوْمِ الظُّلَّةِ ۚ إِنَّهُ كَانَ عَذَابَ يَوْمٍ عَظِيمٍ ﴾ 189 ﴿

Transliteration

फ़ – कज़्ज़बूहु फ़ – अ – ख़ – ज़हुम् अ़ज़ाबु यौमिज़्ज़ुल्लति इन्नहू का-न अ़ज़ा-ब यौमिन् अ़ज़ीम

हिंदी अनुवाद

तो उन्होंने उसे झुठला दिया। अन्ततः, पकड़ लिया उन्हें छाया के[1] दिन की यातना ने। वस्तुतः, वह एक भीषण दिन की यातना थी। 1. अर्थात उन की यातना के दिन उन पर बादल छा गया। फिर आग बरसने लगी और धरती कंपित हो गई। फिर एक कड़ी ध्वनि ने उन की जानें ले लीं। (इब्ने कसीर)

Play

إِنَّ فِي ذَٰلِكَ لَآيَةً ۖ وَمَا كَانَ أَكْثَرُهُم مُّؤْمِنِينَ ﴾ 190 ﴿

Transliteration

इन् – न फ़ी ज़ालि – क लआ यतन्, व मा का-न अक्सरुहुम् मुअमिनीन

हिंदी अनुवाद

निश्चय ही, इसमें एक बड़ी निशानी (शिक्षा) है और नहीं थे उनमें अधिक्तर ईमान लाने वाले।

Play

وَإِنَّ رَبَّكَ لَهُوَ الْعَزِيزُ الرَّحِيمُ ‎ ﴾ 191 ﴿

Transliteration

व इन् – न रब्ब – क लहुवल अ़ज़ीजुर रहीम *

हिंदी अनुवाद

और वास्तव में, आपका पालनहार ही अत्यंत प्रभुत्वशाली, दयावान् है।

Play

وَإِنَّهُ لَتَنزِيلُ رَبِّ الْعَالَمِينَ ﴾ 192 ﴿

Transliteration

व इन्नहू ल – तन्ज़ीलु रब्बिल् – आलमीन

हिंदी अनुवाद

तथा निःसंदेह, ये (क़ुर्आन) पूरे विश्व के पालनहार का उतारा हुआ है।

Play

نَزَلَ بِهِ الرُّوحُ الْأَمِينُ ﴾ 193 ﴿

Transliteration

न-ज़-ल बिहिर-रूहुल-अमीन

हिंदी अनुवाद

इसे लेकर रूह़ुल अमीन[1] उतरा। 1. रूह़ुल अमीन से अभिप्राय आदरणीय फ़रिश्ता जिब्रील (अलैहिस्सलाम) हैं। जो मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम पर अल्लाह की ओर से वह़्यी ले कर उतरते थे जिस के कारण आप रसूलों की और उन की जातियों की दशा से अवगत हुये। अतः यह आप के सत्य रसूल होने का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

Play

عَلَىٰ قَلْبِكَ لِتَكُونَ مِنَ الْمُنذِرِينَ ﴾ 194 ﴿

Transliteration

अ़ला कल्बि-क लि-तकू न मिनल्-मुन्ज़िरीन

हिंदी अनुवाद

आपके दिल पर, ताकि आप हो जायें सावधान करने वालों में।

Play

بِلِسَانٍ عَرَبِيٍّ مُّبِينٍ ﴾ 195 ﴿

Transliteration

बिलिसानिन अरबियिम मुबीन

हिंदी अनुवाद

खुली अरबी भाषा में।

Play

وَإِنَّهُ لَفِي زُبُرِ الْأَوَّلِينَ ﴾ 196 ﴿

Transliteration

व इत्तहू लफ़ी जुबुरिल् – अव्वलीन

हिंदी अनुवाद

तथा इसकी चर्चा[1] अगले रसूलों की पुस्तकों में (भी) है। 1. अर्थात सभी आकाशीय ग्रन्थों में अन्तिम नबी मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के आगमन तथा आप पर पुस्तक क़ुर्आन के अवतरित होने की भविष्वाणी की गई है। और सब नबियों ने इस की शुभ सूचना दी है।

Play

أَوَلَمْ يَكُن لَّهُمْ آيَةً أَن يَعْلَمَهُ عُلَمَاءُ بَنِي إِسْرَائِيلَ ‎ ﴾ 197 ﴿

Transliteration

अ-व लम् यकुल्लहुम् आ यतन् अंय्यअ्-ल-महू अु-लमा-उ बनी इस्राईल

हिंदी अनुवाद

क्या और उनके लिए ये निशानी नहीं है कि इस्राईलियों के विद्वान[1] इसे जानते हैं। 1. बनी इस्राईल के विद्वान अब्दुल्लाह बिन सलाम आदि जो नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम और क़ुर्आन पर ईमान लाये वह इस के सत्य होने का खुला प्रमाण हैं।

Play

وَلَوْ نَزَّلْنَاهُ عَلَىٰ بَعْضِ الْأَعْجَمِينَ ‎ ﴾ 198 ﴿

Transliteration

व लौ नज्ज़ल्नाहु अ़ला बअ्जिल-अअ्-जमीन

हिंदी अनुवाद

और यदि हम इसे उतार देते किसी अजमी[1] पर। 1. अर्थात ऐसे व्यक्ति पर जो अरब देश और जाति के अतिरिक्त किसी अन्य जाति का हो।

Play

فَقَرَأَهُ عَلَيْهِم مَّا كَانُوا بِهِ مُؤْمِنِينَ ﴾ 199 ﴿

Transliteration

फ़-क-र अहू अ़लैहिम् मा कानू बिही मुअ्मिनीन

हिंदी अनुवाद

और वह, इसे उनके समक्ष पढ़ता, तो वे उसपर ईमान लाने वाले न होते[1]1. अर्थात अर्बी भाषा में न होता तो कहते कि यह हमारी समझ में नहीं आता। (देखियेः सूरह ह़ा, मीम, सज्दा, आयतः44)

Play

كَذَٰلِكَ سَلَكْنَاهُ فِي قُلُوبِ الْمُجْرِمِينَ ﴾ 200 ﴿

Transliteration

कज़ालि – क सलक्नाहु फ़ी कुलूबिल्-मुज्रिमीन

हिंदी अनुवाद

इसी प्रकार, हमने घुसा दिया है इस (क़ुर्आन के इन्कार) को पापियों के दिलों में।

Play

لَا يُؤْمِنُونَ بِهِ حَتَّىٰ يَرَوُا الْعَذَابَ الْأَلِيمَ ‎ ﴾ 201 ﴿

Transliteration

ला युअ्मिनू – न बिही हत्ता य-रवुल अ़ज़ाबल् – अलीम

हिंदी अनुवाद

वे नहीं ईमान लायेंगे उसपर, जब तक देख नहीं लेंगे दुःखदायी यातना।

Play

فَيَأْتِيَهُم بَغْتَةً وَهُمْ لَا يَشْعُرُونَ ﴾ 202 ﴿

Transliteration

फ़- यअ्ति-यहुम् बग्त-तंव्-व हुम् ला यश्अुरून

हिंदी अनुवाद

फिर, वह उनपर सहसा आ जायेगी और वे समझ भी नहीं पायेंगे।

Play

فَيَقُولُوا هَلْ نَحْنُ مُنظَرُونَ ﴾ 203 ﴿

Transliteration

फ़- यकूलू हल् नह्नु मुन्ज़रून

हिंदी अनुवाद

तो कहेंगेः क्या हमें अवसर दिया जायेगा?

Play

أَفَبِعَذَابِنَا يَسْتَعْجِلُونَ ﴾ 204 ﴿

Transliteration

अ फ़बि अ़ज़ाबिना यस्तअ्जिलून

हिंदी अनुवाद

तो क्या वे हमारी यातना की जल्दी मचा रहे हैं?

Play

أَفَرَأَيْتَ إِن مَّتَّعْنَاهُمْ سِنِينَ ﴾ 205 ﴿

Transliteration

अ-फ-रऐ – त इम् मत्तअ्नाहुम् सिनीन

हिंदी अनुवाद

(हे नबी!) तो क्या आपने विचार किया कि यदि हम लाभ पहुँचायें इन्हें वर्षों।

Play

ثُمَّ جَاءَهُم مَّا كَانُوا يُوعَدُونَ ﴾ 206 ﴿

Transliteration

सुम- म जा- अहुम् मा कानू यू-अ़दून

हिंदी अनुवाद

फिर आ जाये उनपर वह, जिसकी उन्हें धमकी दी जा रही थी।

Play

مَا أَغْنَىٰ عَنْهُم مَّا كَانُوا يُمَتَّعُونَ ﴾ 207 ﴿

Transliteration

मा अ़ग्ना अ़न्हुम् मा कानू युमत्तअून

हिंदी अनुवाद

तो कुछ काम नहीं आयेगा उनके, जो उन्हें लाभ पहुँचाया जाता रहा?

Play

وَمَا أَهْلَكْنَا مِن قَرْيَةٍ إِلَّا لَهَا مُنذِرُونَ ﴾ 208 ﴿

Transliteration

व मा अह़्लक्ना मिन् क़र् – यतिन् इल्ला लहा मुन्ज़िरून

हिंदी अनुवाद

और हमने किसी बस्ती का विनाश नहीं किया, परन्तु उसके लिए सावधान करने वाले थे।

Play

‏ ذِكْرَىٰ وَمَا كُنَّا ظَالِمِينَ ‎ ﴾ 209 ﴿

Transliteration

ज़िक्रा व मा कुन्ना ज़ालिमीन

हिंदी अनुवाद

शिक्षा देने के लिए और हम अत्याचारी नहीं हैं।

Play

وَمَا تَنَزَّلَتْ بِهِ الشَّيَاطِينُ ﴾ 210 ﴿

Transliteration

व मा तनज़्ज़ – लत् बिहिश्शयातीन

हिंदी अनुवाद

तथा नहीं उतरे हैं (इस क़ुर्आन) को लेकर शैतान।

Play

وَمَا يَنبَغِي لَهُمْ وَمَا يَسْتَطِيعُونَ ﴾ 211 ﴿

Transliteration

व मा यम्बग़ी लहुम व मा यस्तती अून

हिंदी अनुवाद

और न योग्य है उनके लिए और न वे इसकी शक्ति रखते हैं।

Play

إِنَّهُمْ عَنِ السَّمْعِ لَمَعْزُولُونَ ﴾ 212 ﴿

Transliteration

इन्नहुम् अ़निस्सम्अिल- मअ्जूलून

हिंदी अनुवाद

वास्तव में, वे तो (इसके) सुनने से भी दूर[1] कर दिये गये हैं। 1. अर्थात इस के अवतरित होने के समय शैतान आकाश की ओर जाते हैं तो उल्का उन्हें भष्म कर देते हैं।

Play

فَلَا تَدْعُ مَعَ اللَّهِ إِلَٰهًا آخَرَ فَتَكُونَ مِنَ الْمُعَذَّبِينَ ﴾ 213 ﴿

Transliteration

फ़ला तद्अु मअ़ल्लाहि इलाहन् आ – ख़-र फ़-तकू-न मिनल् – मुअ़ज़्ज़बीन

हिंदी अनुवाद

अतः, आप न पुकारें अल्लाह के साथ किसी अन्य पूज्य को, अन्यथा आप दण्डितों में हो जायेंगे।

Play

وَأَنذِرْ عَشِيرَتَكَ الْأَقْرَبِينَ ﴾ 214 ﴿

Transliteration

व अन्जिर अ़शी-र-तकल् अक्रबीन

हिंदी अनुवाद

और आप सावधान कर दें अपने समीपवर्ती[1] संबंधियों को। 1. आदरणीय इब्ने अब्बास (रज़ियल्लाहु अन्हुमा) कहते हैं कि जब यह आयत उतरी तो आप सफ़ा पर्वत पर चढ़े। और क़ुरैश के परिवारों को पुकरा। और जब सब एकत्र हो गये, और जो स्वयं नहीं आ सका तो उस ने किसी प्रतिनिधि को भेज दिया। और अबू लहब तथा क़ुरैश आ गये तो आप ने फ़रमायाः यदि मैं तुम से कहूँ कि उस वादी में एक सेना है जो तुम पर आक्रमण करने वाली है, तो क्या तुम मुझे सच्चा मानोगे? सब ने कहाः हाँ। हम ने आप को सदा ही सच्चा पाया है। आप ने कहाः मैं तुम्हें आगामी कड़ी यातना से सावधान कर रहा हूँ। इस पर अबू लहब ने कहाः तेरा पूरे दिन नाश हो! क्या हमें इसी के लिये एकत्र किया है? और इसी पर सूरह लह्ब उतरी। (सह़ीह़ बुख़ारीः4770)

Play

وَاخْفِضْ جَنَاحَكَ لِمَنِ اتَّبَعَكَ مِنَ الْمُؤْمِنِينَ ‎ ﴾ 215 ﴿

Transliteration

वख़्फ़िज़् जना – ह – क लि मनित्त ब-अ़-क मिनल् मुअ्मिनीन

हिंदी अनुवाद

और झुका दें अपना बाहु[1] उसके लिए, जो आपका अनुयायी हो, ईमान वालों में से। 1. अर्थात उस के साथ विनम्रता का व्यवहार करें।

Play

فَإِنْ عَصَوْكَ فَقُلْ إِنِّي بَرِيءٌ مِّمَّا تَعْمَلُونَ ﴾ 216 ﴿

Transliteration

फ़ – इन् अ़सौ – क फ़कुल इन्नी बरीउम्-मिम्मा त अ्मलून

हिंदी अनुवाद

और यदि वे आपकी अवज्ञा करें, तो आप कह दें कि मैं निर्दोष हूँ उससे, जो तुम कर रहे हो।

Play

‏ وَتَوَكَّلْ عَلَى الْعَزِيزِ الرَّحِيمِ ﴾ 217 ﴿

Transliteration

व त – वक्कल् अलल् – अज़ीज़र्रहीम

हिंदी अनुवाद

तथा आप भरोसा करें अत्यंत प्रभुत्वशाली, दयावान् पर।

Play

الَّذِي يَرَاكَ حِينَ تَقُومُ ﴾ 218 ﴿

Transliteration

अल्लज़ी यरा-क ही-न तकूम

हिंदी अनुवाद

जो देखता है आपको, जिस समय (नमाज़) में खड़े होते हैं।

Play

وَتَقَلُّبَكَ فِي السَّاجِدِينَ ﴾ 219 ﴿

Transliteration

व तक़ल्लु – ब-क फिस्साजिदीन

हिंदी अनुवाद

और आपके फिरने को सज्दा करने[1] वालों में। 1. अर्थात प्रत्येक समय अकेले हों या लोगों के बीच हों।

Play

‏ إِنَّهُ هُوَ السَّمِيعُ الْعَلِيمُ ﴾ 220 ﴿

Transliteration

इन्नहू हुवस्समीअुल्-अ़लीम

हिंदी अनुवाद

निःसंदेह, वही सब कुछ सुनने-जानने वाला है।

Play

هَلْ أُنَبِّئُكُمْ عَلَىٰ مَن تَنَزَّلُ الشَّيَاطِينُ ﴾ 221 ﴿

Transliteration

हल् उनब्बिउकुम् अला मन् तनज़्ज़लुश्शयातीन

हिंदी अनुवाद

क्या मैं तुम सबको बताऊँ कि किसपर शैतान उतरते हैं?

Play

تَنَزَّلُ عَلَىٰ كُلِّ أَفَّاكٍ أَثِيمٍ ﴾ 222 ﴿

Transliteration

तनज़्ज़लु अ़ला कुल्लि अफ्फ़ाकिन् असीम

हिंदी अनुवाद

वे उतरते हैं, प्रत्येक झूठे पापी[1] पर। 1. ह़दीस में है कि फ़रिश्ते बादल में उतरते हैं, और आकाश के निर्णय की बात करते हैं, जिसे शैतान चोरी से सुन लेते हैं। और ज्योतिषियों को पहुँचा देते हैं। फिर वह उस में सौ झूठ मिलाते हैं। (सह़ीह़ बुख़ारीः3210)

Play

يُلْقُونَ السَّمْعَ وَأَكْثَرُهُمْ كَاذِبُونَ ﴾ 223 ﴿

Transliteration

युल्कू नस्सम्-अ़ व अक्सरुहुम् काज़िबून

हिंदी अनुवाद

वे पहुँचा देते हैं, सुनी सुनाई बातों को और उनमें अधिक्तर झूठे हैं।

Play

وَالشُّعَرَاءُ يَتَّبِعُهُمُ الْغَاوُونَ ‎ ﴾ 224 ﴿

Transliteration

वश्शु-अ़रा-उ यत्तबिअुहुमुल्-गावून

हिंदी अनुवाद

और कवियों का अनुसरण बहके हुए लोग करते हैं।

Play

أَلَمْ تَرَ أَنَّهُمْ فِي كُلِّ وَادٍ يَهِيمُونَ ﴾ 225 ﴿

Transliteration

अलम् त – र अन्नहुम् फ़ी कुल्लि वादिंय् – यहीमून

हिंदी अनुवाद

क्या आप नहीं देखते कि वे प्रत्येक वादी में फिरते[1] हैं। 1. अर्थात कल्पना की उड़ान में रहते हैं।

Play

وَأَنَّهُمْ يَقُولُونَ مَا لَا يَفْعَلُونَ ﴾ 226 ﴿

Transliteration

व अन्नहुम् यकूलू – न मा ला यफ्अ़लून

हिंदी अनुवाद

और ऐसी बात कहते हैं, जो करते नहीं।

Play

إِلَّا الَّذِينَ آمَنُوا وَعَمِلُوا الصَّالِحَاتِ وَذَكَرُوا اللَّهَ كَثِيرًا وَانتَصَرُوا مِن بَعْدِ مَا ظُلِمُوا ۗ وَسَيَعْلَمُ الَّذِينَ ظَلَمُوا أَيَّ مُنقَلَبٍ يَنقَلِبُونَ ﴾ 227 ﴿

Transliteration

इल्लल्लज़ी – न आमनू व अ़मिलुस् – सालिहाति व ज़ करुल्ला – ह कसीरंव् – वन्त – सरू मिम् – बअ्दि मा जुलिमू, व स-यअ् – लमुल्लज़ी – न ज़ – लमू अय् – य मुन्क़ – लबिंय् – यन्क़लिबून*

हिंदी अनुवाद

परन्तु वो (कवि), जो[1]ईमान लाये, सदाचार किये, अल्लाह का बहुत स्मरण किया तथा बदला लिया इसके पश्चात् कि उनके ऊपर अत्याचार किया गया! तथा शीघ्र ही जान लेंगे, जिन्होंने अत्याचार किया है कि व किस दुष्परिणाम की ओर फिरते हैं! 1. इन से अभिप्रेत ह़स्सान बिन साबित आदि कवि हैं जो क़ुरैश के कवियों की भर्त्सना किया करते थे। (देखियेः सह़ीह़ बुख़ारीः4124)

Play