69. सूरह अल-हाक्का – 1-52

सूरह हाक्का के संक्षिप्त विषय

यह सूरह मक्की है, इस में 52 आयतें हैं।

  • इस का प्रथम शब्द ((अल हाक्का)) है जिस से यह नाम लिया गया है। और इस का अर्थ हैः वह घड़ी जिस का आना सच्च है। इस में प्रलय के अवश्य आने की सूचना दी गई है।
  • आयत 4 से 12 तक उन जातियों की यातना द्वारा शिक्षा दी गई है जिन्होंने प्रलय का इन्कार किया तथा रसूलों को झुठलाया। फिर आयत 13 से 18 तक प्रलय का भ्यावः दृश्य दिखाया गया है।
  • आयत 19 से 37 तक सदाचारियों तथा दुराचारियों का परिणाम बताया गया है। फिर काफिरों को संबोधित कर के उन पर कुन तथा रसूल की सच्चाई को उजागर किया गया है।
  • अन्त में नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) को अल्लाह की तस्बीह (पवित्रतागान) बयान करते रहने का आदेश दिया गया है।

सूरह अल-हाक्का | Surah Al Haqqah in Hindi

بِسْمِ اللَّـهِ الرَّحْمَـٰنِ الرَّحِيمِ

बिस्मिल्लाह-हिर्रहमान-निर्रहीम

अल्लाह के नाम से, जो अत्यन्त कृपाशील तथा दयावान् है।

Play

الْحَاقَّةُ ﴾ 1 ﴿

Transliteration

अल्-हाक़्क़तु

हिंदी अनुवाद

जिसका होना सच है।

Play

مَا الْحَاقَّةُ ﴾ 2 ﴿

Transliteration

मल्- हाक़्क़ह्

हिंदी अनुवाद

वह क्या है, जिसका होना सच है?

Play

‏ وَمَا أَدْرَاكَ مَا الْحَاقَّةُ ﴾ 3 ﴿

Transliteration

व मा अद्रा-क मल्-हाक्कह्

हिंदी अनुवाद

तथा आप क्या जानें कि क्या है, जिसका होना सच है?

Play

كَذَّبَتْ ثَمُودُ وَعَادٌ بِالْقَارِعَةِ ﴾ 4 ﴿

Transliteration

कज़्ज़बत् समूदु व आदुम् – बिल्- क़ारिअह्

हिंदी अनुवाद

झुठलाया समूद तथा आद (जाति) ने अचानक आ पड़ने वाली (प्रलय) को।

Play

فَأَمَّا ثَمُودُ فَأُهْلِكُوا بِالطَّاغِيَةِ ﴾ 5 ﴿

Transliteration

फ- अम्मा समूदु फ – उह्-लिकू बित्ताग़ियह्

हिंदी अनुवाद

फिर समूद, तो वे ध्वस्त कर दिये गये अति कड़ी ध्वनि से।

Play

وَأَمَّا عَادٌ فَأُهْلِكُوا بِرِيحٍ صَرْصَرٍ عَاتِيَةٍ ﴾ 6 ﴿

Transliteration

व अम्मा आदुन् फ़-उह्-लिकू बिरीहिन् सर्-सरिन् आतियह्

हिंदी अनुवाद

तथा आद, तो वे ध्वस्त कर दिये गये एक तेज़ शीतल आँधी से।

Play

‏ سَخَّرَهَا عَلَيْهِمْ سَبْعَ لَيَالٍ وَثَمَانِيَةَ أَيَّامٍ حُسُومًا فَتَرَى الْقَوْمَ فِيهَا صَرْعَىٰ كَأَنَّهُمْ أَعْجَازُ نَخْلٍ خَاوِيَةٍ ‎ ﴾ 7 ﴿

Transliteration

सख्ख़- रहा अलैहिम् सब् – अ लयालिंव्-व समानि-य-त अय्यामिन् हुसूमन् फ- तरल् – क़ौ-म फ़ीहा सर्आ क – अन्नहुम् अअजाजु नख़्लिन् ख़ावियह्

हिंदी अनुवाद

लगाये रखा उसे उनपर सात रातें और आठ दिन निरन्तर, तो आप देखते कि वे जाति उसमें ऐसे पछाड़ी हुई है, जैसे खजूर के खोखले तने।[1] 1. उन के भारी और लम्बे होने की उपमा खजूर के तने से दी गई है।

Play

فَهَلْ تَرَىٰ لَهُم مِّن بَاقِيَةٍ ﴾ 8 ﴿

Transliteration

फ-हल् तरा लहुम् मिम् – बाक़ियहू

हिंदी अनुवाद

तो क्या आप देखते हैं कि उनमें कोई शेष रह गया है?

Play

وَجَاءَ فِرْعَوْنُ وَمَن قَبْلَهُ وَالْمُؤْتَفِكَاتُ بِالْخَاطِئَةِ ﴾ 9 ﴿

Transliteration

व जा-अ फिर्औनु व मन् कुब्लहू वल्-मुस्तफ़िकातु बिल्- ख़ातिअह्

हिंदी अनुवाद

और किया यही पाप फ़िरऔन ने और जो उसके पूर्व थे तथा जिनकी बस्तियाँ औंधी कर दी गयीं।

Play

فَعَصَوْا رَسُولَ رَبِّهِمْ فَأَخَذَهُمْ أَخْذَةً رَّابِيَةً ﴾ 10 ﴿

Transliteration

फ़ – अ़सौ रसू-ल रब्बिहिम् फ़-अ-ख़-ज़हुम् अख़्ज़-तर्-राबियह्

हिंदी अनुवाद

उन्होंने नहीं माना अपने पालनहार के रसूल को। अन्ततः, उसने पकड़ लिया उन्हें, कड़ी पकड़।

Play

‏ إِنَّا لَمَّا طَغَى الْمَاءُ حَمَلْنَاكُمْ فِي الْجَارِيَةِ ‎ ﴾ 11 ﴿

Transliteration

इन्ना लम्मा तग़ल्-मा- उ हमल्नाकुम् फिल्जारियह्

हिंदी अनुवाद

हमने, जब सीमा पार कर गया जल, तो तुम्हें सवार कर दिया नाव[1] में। 1. इस में नूह़ (अलैहिस्सलाम) के तूफ़ान की ओर संकेत है। और सभी मनुष्य उन की संतान हैं इस लिये यह दया सब पर हुई है।

Play

لِنَجْعَلَهَا لَكُمْ تَذْكِرَةً وَتَعِيَهَا أُذُنٌ وَاعِيَةٌ ﴾ 12 ﴿

Transliteration

लिनज्- अ़-लहा लकुम् तज़्कि-रतंव्-व त इ-यहा उजुनुंव्-वायिह्

हिंदी अनुवाद

ताकि हम बना दें उसे तुम्हारे लिए एक शिक्षाप्रद यादगार और ताकि सुरक्षित रख लें इसे सुनने वाले कान।

Play

‏ فَإِذَا نُفِخَ فِي الصُّورِ نَفْخَةٌ وَاحِدَةٌ ﴾ 13 ﴿

Transliteration

फ़ -इज़ा नुफि-ख़ फ़िस्सूरि नफ़्ख़ तुंव्- वाहि-दतुन्

हिंदी अनुवाद

फिर जब फूँक दी जायेगी सूर (नरसिंघा) में एक फूँक।

Play

‏ وَحُمِلَتِ الْأَرْضُ وَالْجِبَالُ فَدُكَّتَا دَكَّةً وَاحِدَةً ﴾ 14 ﴿

Transliteration

व हुमि-लतिल्-अर्जु वल् जिबालु फ़-दुक्कता दक्क-तंव्- वाहि-दह्

हिंदी अनुवाद

और उठाया जायेगा धरती तथा पर्वतों को, तो दोनों चूर-चूर कर दिये जायेंगे[1] एक ही बार में। 1. दोखियेः सूरह ताहा, आयतः 20, आयतः103, 108)

Play

فَيَوْمَئِذٍ وَقَعَتِ الْوَاقِعَةُ ﴾ 15 ﴿

Transliteration

फ़यौमइजिं व्- व- क़-अतिल्- वाक़िअह्

हिंदी अनुवाद

तो उसी दिन होनी हो जायेगी।

Play

‏ وَانشَقَّتِ السَّمَاءُ فَهِيَ يَوْمَئِذٍ وَاهِيَةٌ ﴾ 16 ﴿

Transliteration

वन्-शक़्कतिस्-समा-उ फ़हि-य यौ मइज़िंव्-वाहि-यतुं व्

हिंदी अनुवाद

तथा फट जायेगा आकाश, तो वह उस दिन क्षीण निर्बल हो जायेगा।

Play

‏ وَالْمَلَكُ عَلَىٰ أَرْجَائِهَا ۚ وَيَحْمِلُ عَرْشَ رَبِّكَ فَوْقَهُمْ يَوْمَئِذٍ ثَمَانِيَةٌ ﴾ 17 ﴿

Transliteration

वल्- म-लकु अ़ला अर्जा- इहा, व यह्मिलु अर्-श रब्बि-क फ़ौक़हुम् यौमइ ज़िन् समानियह्

हिंदी अनुवाद

और फ़रिश्ते उसके किनारों पर होंगे तथा उठाये होंगे आपके पालनहार के अर्श (सिंहासन) को अपने ऊपर उस दिन, आठ फ़रिश्ते।

Play

يَوْمَئِذٍ تُعْرَضُونَ لَا تَخْفَىٰ مِنكُمْ خَافِيَةٌ ‎ ﴾ 18 ﴿

Transliteration

यौमइज़िन् तुअरज़ू न ला तख़्फ़ा मिन्कुम् ख़ाफ़ियह्

हिंदी अनुवाद

उस दिन तुम अल्लाह के पास उपस्थित किये जाओगे, नहीं छुपा रह जायेगा तुममें से कोई।

Play

فَأَمَّا مَنْ أُوتِيَ كِتَابَهُ بِيَمِينِهِ فَيَقُولُ هَاؤُمُ اقْرَءُوا كِتَابِيَهْ ﴾ 19 ﴿

Transliteration

फ़- अम्मा मन् ऊति-य किताबहू बि-यमीनिही फ-यकूलु हाउ – मु क़्ऱऊ किताबियह्

हिंदी अनुवाद

फिर जिसे दिया जायेगा उसका कर्मपत्र दायें हाथ में, वह कहेगाः ये लो मेरा कर्मपत्र पढ़ो।

Play

إِنِّي ظَنَنتُ أَنِّي مُلَاقٍ حِسَابِيَهْ ‎ ﴾ 20 ﴿

Transliteration

इन्नी ज़नन्तु अन्नी मुलाकिन् हिसाबियह्

हिंदी अनुवाद

मुझे विश्वास था कि मैं मिलने वाला हूँ अपने ह़िसाब से।

Play

‏ فَهُوَ فِي عِيشَةٍ رَّاضِيَةٍ ‎ ﴾ 21 ﴿

Transliteration

फहु-व फी ई-शतिर्-राज़ियह्

हिंदी अनुवाद

तो वह अपने मन चाहे सुख में होगा।

Play

‏ فِي جَنَّةٍ عَالِيَةٍ ﴾ 22 ﴿

Transliteration

फ़ी जन्नतिन् आलियह्

हिंदी अनुवाद

उच्च श्रेणी के स्वर्ग में।

Play

قُطُوفُهَا دَانِيَةٌ ﴾ 23 ﴿

Transliteration

क़ुतूफुहा दानियह्

हिंदी अनुवाद

जिसके फलों के गुच्छे झुक रहे होंगे।

Play

‏ كُلُوا وَاشْرَبُوا هَنِيئًا بِمَا أَسْلَفْتُمْ فِي الْأَيَّامِ الْخَالِيَةِ ‎ ﴾ 24 ﴿

Transliteration

कुलू वश्रबू हनीअम्-बिमा अस्लफ़्तुम् फिल्-अय्यामिल्-ख़ालियह्

हिंदी अनुवाद

(उनसे कहा जायेगाः) खाओ तथा पियो आनन्द लेकर उसके बदले, जो तुमने किया है विगत दिनों (संसार) में।

Play

‏ وَأَمَّا مَنْ أُوتِيَ كِتَابَهُ بِشِمَالِهِ فَيَقُولُ يَا لَيْتَنِي لَمْ أُوتَ كِتَابِيَهْ ﴾ 25 ﴿

Transliteration

व अम्मा मन् ऊति-य किताबहू बिशिमालिही फ़-यक़ूलु या लैतनी लम् ऊ-त किताबियह्

हिंदी अनुवाद

और जिसे दिया जायेगा उसका कर्मपत्र उसके बायें हाथ में, तो वह कहेगाः हाय! मुझे मेरा कर्मपत्र दिया ही न जाता!

Play

وَلَمْ أَدْرِ مَا حِسَابِيَهْ ﴾ 26 ﴿

Transliteration

व लम् अद्-रि मा हिसाबियह्

हिंदी अनुवाद

तथा मैं न जानता कि क्या है मेरा ह़िसाब!

Play

‏ يَا لَيْتَهَا كَانَتِ الْقَاضِيَةَ ﴾ 27 ﴿

Transliteration

या लैतहा कानतिल्-काज़ियह्

हिंदी अनुवाद

काश मेरी मौत ही निर्णायक[1] होती! 1. अर्थात उस के पश्चात् मैं फिर जीवित न किया जाता।

Play

مَا أَغْنَىٰ عَنِّي مَالِيَهْ ﴾ 28 ﴿

Transliteration

मा अग्ना अन्नी मालियह्

हिंदी अनुवाद

नहीं काम आया मेरा धन।

Play

‏ هَلَكَ عَنِّي سُلْطَانِيَهْ ﴾ 29 ﴿

Transliteration

ह-ल- क अन्नी सुल्तानियह्

हिंदी अनुवाद

मुझसे समाप्त हो गया, मेरा प्रभुत्व।[1] 1. इस का दूसरा अर्थ यह भी हो सकता है कि परलोक के इन्कार पर जितने तर्क दिया करता था आज सब निष्फल हो गये।

Play

خُذُوهُ فَغُلُّوهُ ﴾ 30 ﴿

Transliteration

खुजूहु फ-गुल्लूहु

हिंदी अनुवाद

(आदेश होगा कि) उसे पकड़ो और उसके गले में तौक़ डाल दो।

Play

ثُمَّ الْجَحِيمَ صَلُّوهُ ‎ ﴾ 31 ﴿

Transliteration

सुम्मल्-जही-म सल्लूहु

हिंदी अनुवाद

फिर नरक में उसे झोंक दो।

Play

ثُمَّ فِي سِلْسِلَةٍ ذَرْعُهَا سَبْعُونَ ذِرَاعًا فَاسْلُكُوهُ ﴾ 32 ﴿

Transliteration

सुम्-म फी सिल्सि – लतिन् जर्-अुहा सब्अु-न ज़िराअ़न् फस्लुकूहु

हिंदी अनुवाद

फिर उसे एक जंजीर जिसकी लम्बाई सत्तर गज़ है, में जकड़ दो।

Play

‏ إِنَّهُ كَانَ لَا يُؤْمِنُ بِاللَّهِ الْعَظِيمِ ﴾ 33 ﴿

Transliteration

इन्नहू का न ला युअ्-मिनु बिल्लाहिल्-अज़ीम

हिंदी अनुवाद

वह ईमान नहीं रखता था महिमाशाली अल्लाह पर।

Play

‏ وَلَا يَحُضُّ عَلَىٰ طَعَامِ الْمِسْكِينِ ﴾ 34 ﴿

Transliteration

व ला यहुज्जु अला तआमिल्-मिस्कीन

हिंदी अनुवाद

और न प्रेरणा देता था दरिद्र को भोजन कराने की।

Play

فَلَيْسَ لَهُ الْيَوْمَ هَاهُنَا حَمِيمٌ ‎ ﴾ 35 ﴿

Transliteration

फलै-स लहुल्-यौ म हाहुना हमीम

हिंदी अनुवाद

अतः, नहीं है उसका आज यहाँ कोई मित्र।

Play

وَلَا طَعَامٌ إِلَّا مِنْ غِسْلِينٍ ﴾ 36 ﴿

Transliteration

व ला तआमुन् इल्ला मिनू गिस्लीन

हिंदी अनुवाद

और न कोई भोजन, पीप के सिवा।

Play

لَّا يَأْكُلُهُ إِلَّا الْخَاطِئُونَ ‎ ﴾ 37 ﴿

Transliteration

ला यअकुलुहू इल्लल्-ख़ातिऊन

हिंदी अनुवाद

जिसे पापी ही खायेंगे।

Play

فَلَا أُقْسِمُ بِمَا تُبْصِرُونَ ﴾ 38 ﴿

Transliteration

फ़ला उक्सिमु बिमा तुब्सिरून

हिंदी अनुवाद

तो मैं शपथ लेता हूँ उसकी, जो तुम देखते हो।

Play

وَمَا لَا تُبْصِرُونَ ﴾ 39 ﴿

Transliteration

व मा ला तुब्सिरून

हिंदी अनुवाद

तथा जो तुम नहीं देखते हो।

Play

‏ إِنَّهُ لَقَوْلُ رَسُولٍ كَرِيمٍ ‎ ﴾ 40 ﴿

Transliteration

इन्नहू लक़ौलु रसूलिन् करीम

हिंदी अनुवाद

निःसंदेह, ये (क़ुर्आन) आदरणीय रसूल का कथन[1] है। 1. यहाँ आदरणीय रसूल से अभिप्राय मुह़म्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) हैं। तथा सूरह तक्वीर आयतः 19 में फ़रिश्ते जिब्रील (अलैहिस्सलाम) जो वह़्यी लाते थे वह अभिप्राय हैं। यहाँ क़ुर्आन को आप (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) का कथन इस अर्थ में कहा गया है कि लोग उसे आप से सुन रहे थे। और इसी प्रकार आप जिब्रील (अलैहिस्सलाम) से सुन रहे थे। अन्यथा वास्तव में क़ुर्आन अल्लाह ही का कथन है जैसा कि आगामी आयतः 43 में आ रहा है।

Play

‏ وَمَا هُوَ بِقَوْلِ شَاعِرٍ ۚ قَلِيلًا مَّا تُؤْمِنُونَ ‎ ﴾ 41 ﴿

Transliteration

व मा हु-व बिक़ौलि शाअिर्, क़लीलम्-मा तुअ्-मिनून

हिंदी अनुवाद

और वह किसी कवि का कथन नहीं है। तुम लोग कम ही विश्वास करते हो।

Play

وَلَا بِقَوْلِ كَاهِنٍ ۚ قَلِيلًا مَّا تَذَكَّرُونَ ﴾ 42 ﴿

Transliteration

व ला बिक़ौलि काहिन्, क़लीलम्-मा तज़क्करून

हिंदी अनुवाद

और न वह किसी ज्योतिषी का कथन है, तुम कम की शिक्षा ग्रहण करते हो।

Play

تَنزِيلٌ مِّن رَّبِّ الْعَالَمِينَ ‎ ﴾ 43 ﴿

Transliteration

तन्ज़ीलुम् मिर्रब्बिल्-आलमीन

हिंदी अनुवाद

सर्वलोक के पालनहार का उतारा हुआ है।

Play

‏ وَلَوْ تَقَوَّلَ عَلَيْنَا بَعْضَ الْأَقَاوِيلِ ﴾ 44 ﴿

Transliteration

व लौ तक़व्व-ल अ़लैना बअ्-ज़ल्-अकावील

हिंदी अनुवाद

और यदि इसने (नबी ने) हमपर कोई बात बनाई[1] होती। 1. इस आयत का भावार्थ यह कि नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) को अपनी ओर से वह़्यी (प्रकाशना) में कुछ अधिक या कम करने का अधिकार नहीं है। यदि वह ऐसा करेंगे तो उन्हें कड़ी यातना दी जायेगी।

Play

لَأَخَذْنَا مِنْهُ بِالْيَمِينِ ﴾ 45 ﴿

Transliteration

ल – अख़ज़्-ना मिन्हु बिल्यमीन

हिंदी अनुवाद

तो अवश्य हम पकड़ लेते उसका सीधा हाथ।

Play

ثُمَّ لَقَطَعْنَا مِنْهُ الْوَتِينَ ‎ ﴾ 46 ﴿

Transliteration

सुम्-म ल-क़तअ्ना मिन्हुल्-वतीन

हिंदी अनुवाद

फिर अवश्य काट देते उसके गले की रग।

Play

فَمَا مِنكُم مِّنْ أَحَدٍ عَنْهُ حَاجِزِينَ ﴾ 47 ﴿

Transliteration

फमा मिन्कुम्-मिन् अ-हदिन् अन्हु हाजिज़ीन

हिंदी अनुवाद

फिर तुममें से कोई (मुझे) उससे रोकने वाला न होता।

Play

وَإِنَّهُ لَتَذْكِرَةٌ لِّلْمُتَّقِينَ ﴾ 48 ﴿

Transliteration

व इन्नहू ल-तज़्-कि-रतुल् लिल्-मुत्तक़ीन

हिंदी अनुवाद

निःसंदेह, ये एक शिक्षा है सदाचारियों के लिए।

Play

وَإِنَّا لَنَعْلَمُ أَنَّ مِنكُم مُّكَذِّبِينَ ﴾ 49 ﴿

Transliteration

व इन्ना ल-नअलमु अन्-न मिन्कुम् मुकज़बीन

हिंदी अनुवाद

तथा वास्तव में हम जानते हैं कि तुममें कुछ झुठलाने वाले हैं।

Play

وَإِنَّهُ لَحَسْرَةٌ عَلَى الْكَافِرِينَ ﴾ 50 ﴿

Transliteration

वइन्नहू ल-हस्-रतुन् अलल्-काफ़िरीन

हिंदी अनुवाद

और निश्चय ये पछतावे का कारण होगा काफ़िरों[1] के लिए। 1. अर्थात जो क़ुर्आन को नहीं मानते वह अन्ततः पछतायेंगे।

Play

وَإِنَّهُ لَحَقُّ الْيَقِينِ ‎ ﴾ 51 ﴿

Transliteration

व इन्न्हू ल-हक्कुल्-यकीन

हिंदी अनुवाद

वस्तुतः, ये विश्वसनीय सत्य है।

Play

‏ فَسَبِّحْ بِاسْمِ رَبِّكَ الْعَظِيمِ ‎ ﴾ 52 ﴿

Transliteration

फ़-सब्बिह् बिस्मि-रब्बिकल्-अज़ीम

हिंदी अनुवाद

अतः, आप पवित्रता का वर्णन करें अपने महिमावान पालनहार के नाम की।

Play