92. सूरह अल-लैल – 1-21

सूरह लैल के संक्षिप्त विषय

यह सूरह मक्की है, इस में 21 आयतें हैं।

  • इस की प्रथम आयत में “लैल” अर्थात रात की शपथ ली गई है, जिस के कारण इस का यह नाम रखा गया है।
  • आयत 1 से 4 तक में कुछ गवाहियों प्रस्तुत कर के इस बात का तर्क दिया गया है कि जब मनुष्य के प्रयासों तथा कर्मों में अन्तर है तो उन के प्रतिफल में भी अन्तर का होना आवश्यक है।
  • आयत 5 से 11 तक में सत्कर्मों और दुष्कर्मों की कुछ विशेषताओं का वर्णन कर के बताया है कि सत्कर्म पुन् की राह पर ले जाते हैं और दुष्कर्म पाप की राह पर ले जाते हैं।
  • आयत 12 से 14 तक में बताया गया है कि आवाह का काम सीधी राह दिखा देना है और उस ने तुम्हें उसे दिखा दिया। संसार तथा परलोक का वही मालिक है। उस ने बता दिया है कि परलोक में क्या होना है।
  • अन्त में दुराचारियों के बुरे अन्त तथा सदाचारियों के अच्छे अन्त को बताया गया है।

सूरह अल लैल हिंदी में | Surah Al Lail in Hindi

بِسْمِ اللَّـهِ الرَّحْمَـٰنِ الرَّحِيمِ

बिस्मिल्लाह-हिर्रहमान-निर्रहीम

अल्लाह के नाम से, जो अत्यन्त कृपाशील तथा दयावान् है।

Play

وَاللَّيْلِ إِذَا يَغْشَىٰ ﴾ 1 ﴿

Transliteration

वल लैलि इज़ा यगशा

हिंदी अनुवाद

रात्रि की शपथ, जब छा जाये!

Play

وَالنَّهَارِ إِذَا تَجَلَّىٰ ﴾ 2 ﴿

Transliteration

वन नहारि इज़ा तजल्ला

हिंदी अनुवाद

तथा दिन की शपथ, जब उजाला हो जाये!

Play

وَمَا خَلَقَ الذَّكَرَ وَالْأُنثَىٰ ﴾ 3 ﴿

Transliteration

वमा खलाकज़ ज़कारा वल उनसा

हिंदी अनुवाद

और उसकी शपथ जिसने नर और मदा पैदा किये!

Play

إِنَّ سَعْيَكُمْ لَشَتَّىٰ ﴾ 4 ﴿

Transliteration

इन्ना सअ’यकुम लशत ता

हिंदी अनुवाद

वास्तव में, तुम्हारे प्रयास अलग-अलग हैं।[1] 1. (1-4) इन आयतों का भावार्थ यह है कि जिस प्रकार रात दिन तथा नर मादा (स्त्री-पुरुष) भिन्न हैं, और उन के लक्षण और प्रभाव भी भिन्न हैं, इसी प्रकार मानव जाति (इन्सान) के विश्वास, कर्म भी दो भिन्न प्रकार के हैं। और दोनों के प्रभाव और परिणाम भी विभिन्न हैं।

Play

فَأَمَّا مَنْ أَعْطَىٰ وَاتَّقَىٰ ﴾ 5 ﴿

Transliteration

फ़ अम्मा मन अअ’ता वत तक़ा

हिंदी अनुवाद

फिर जिसने दान दिया और भक्ति का मार्ग अपनाया,

Play

وَصَدَّقَ بِالْحُسْنَىٰ ‎ ﴾ 6 ﴿

Transliteration

वसद दक़ा बिल हुस्ना

हिंदी अनुवाद

और भली बात की पूष्टि करता रहा,

Play

فَسَنُيَسِّرُهُ لِلْيُسْرَىٰ ‎ ﴾ 7 ﴿

Transliteration

फ़ सनुयस सिरुहू लिल युसरा

हिंदी अनुवाद

तो हम उसके लिए सरलता पैदा कर देंगे।

Play

وَأَمَّا مَن بَخِلَ وَاسْتَغْنَىٰ ‎ ﴾ 8 ﴿

Transliteration

व अम्मा मम बखिला वस तग्ना

हिंदी अनुवाद

परन्तु, जिसने कंजूसी की और ध्यान नहीं दिया,

Play

وَكَذَّبَ بِالْحُسْنَىٰ ﴾ 9 ﴿

Transliteration

व कज्ज़बा बिल हुस्ना

हिंदी अनुवाद

और भली बात को झुठला दिया।

Play

فَسَنُيَسِّرُهُ لِلْعُسْرَىٰ ﴾ 10 ﴿

Transliteration

फ़ सनुयस सिरुहू लिल उसरा

हिंदी अनुवाद

तो हम उसके लिए कठिनाई को प्राप्त करना सरल कर देंगे।[1] 1. (5-10) इन आयतों में दोनों भिन्न कर्मों के प्रभाव का वर्णन है कि कोई अपना धन भलाई में लगाता है तथा अल्लाह से डरता है और भलाई को मानता है। सत्य आस्था, स्वभाव और सत्कर्म का पालन करता है। जिस का प्रभाव यह होता है कि अल्लाह उस के लिये सत्कर्मों का मार्ग सरल कर देता है। और उस में पाप करने तथा स्वार्थ के लिये अवैध धन अर्जन की भावना नहीं रह जाती। ऐसे व्यक्ति के लिये दोनों लोक में सुख है। दूसरा वह होता है जो धन का लोभी, तथा अल्लाह से निश्चिन्त होता है और भलाई को नहीं मानता। जिस का प्रभाव यह होता है कि उस का स्वभाव ऐसा बन जाता है कि उसे बुराई का मार्ग सरल लगने लगता है। तथा अपने स्वार्थ और मनोकामना की पूर्ति के लिये प्रयास करता है। फिर इस बात को इस वाक्य पर समाप्त कर दिया गया है कि धन के लिये वह जान देता है परन्तु वह उसे अपने साथ ले कर नहीं जायेगा। फिर वह उस के किस काम आयेगा?

Play

وَمَا يُغْنِي عَنْهُ مَالُهُ إِذَا تَرَدَّىٰ ﴾ 11 ﴿

Transliteration

वमा युग्नी अन्हु मालुहू इज़ा तरददा

हिंदी अनुवाद

और जब वह गढ़े में गिरेगा, तो उसका धन उसके काम नहीं आयेगा।

Play

إِنَّ عَلَيْنَا لَلْهُدَىٰ ﴾ 12 ﴿

Transliteration

इन्ना अलैना लल हुदा

हिंदी अनुवाद

हमारा कर्तव्य इतना ही है कि हम सीधा मार्ग दिखा दें।

Play

‏ وَإِنَّ لَنَا لَلْآخِرَةَ وَالْأُولَىٰ ﴾ 13 ﴿

Transliteration

व इन्ना लना लल आखिरता वल ऊला

हिंदी अनुवाद

जबकि आलोक-परलोक हमारे ही हाथ में है।

Play

فَأَنذَرْتُكُمْ نَارًا تَلَظَّىٰ ﴾ 14 ﴿

Transliteration

फ़ अनज़र तुकुम नारन तलज्ज़ा

हिंदी अनुवाद

मैंने तुम्हें भड़कती आग से सावधान कर दिया है।[1] 1. (11-14) इन आयतों में मानव जाति (इन्सान) को सावधान किया गया है कि अल्लाह का, दया और न्याय के कारण मात्र यह दायित्व था कि सत्य मार्ग दिखा दे। और क़ुर्आन द्वारा उस ने अपना यह दायित्व पूरा कर दिया। किसी को सत्य मार्ग पर लगा देना उस का दायित्व नहीं है। अब इस सीधी राह को अपनाओगे तो तुम्हारा ही भला होगा। अन्यथा याद रखो कि संसार और परलोक दोनों ही अल्लाह के अधिकार में हैं। न यहाँ कोई तुम्हें बचा सकता है, और न वहाँ कोई तुम्हारा सहायतक होगा।

Play

لَا يَصْلَاهَا إِلَّا الْأَشْقَى ﴾ 15 ﴿

Transliteration

ला यस्लाहा इल्लल अश्का

हिंदी अनुवाद

जिसमें केवल बड़ा हत्भागा ही जायेगा।

Play

الَّذِي كَذَّبَ وَتَوَلَّىٰ ﴾ 16 ﴿

Transliteration

अल लज़ी कज्ज़बा व तवल्ला

हिंदी अनुवाद

जिसने झुठला दिया तथा (सत्य से) मुँह फेर लिया।

Play

‏ وَسَيُجَنَّبُهَا الْأَتْقَى ‎ ﴾ 17 ﴿

Transliteration

व सयुजन्नबुहल अतक़ा

हिंदी अनुवाद

परन्तु, संयमी (सदाचारी) उससे बचा लिया जायेगा।

Play

‏ الَّذِي يُؤْتِي مَالَهُ يَتَزَكَّىٰ ‎ ﴾ 18 ﴿

Transliteration

अल्लज़ी युअ’ती मा लहू यतज़क्का

हिंदी अनुवाद

जो अपना धन, दान करता है, ताकि पवित्र हो जाये।

Play

وَمَا لِأَحَدٍ عِندَهُ مِن نِّعْمَةٍ تُجْزَىٰ ﴾ 19 ﴿

Transliteration

वमा लि अहदिन इन्दहू मिन निअ’मतिन तुज्ज़ा

हिंदी अनुवाद

उसपर किसी का कोई उपकार नहीं, जिसे उतारा जा रहा है।

Play

إِلَّا ابْتِغَاءَ وَجْهِ رَبِّهِ الْأَعْلَىٰ ﴾ 20 ﴿

Transliteration

इल्लब तिगाअ वज्हि रब्बिहिल अअ’ला

हिंदी अनुवाद

वह तो केवल अपने परम पालनहार की प्रसन्नता प्राप्त करने के लिए है।

Play

وَلَسَوْفَ يَرْضَىٰ ‎ ﴾ 21 ﴿

Transliteration

व लसौफ़ा यरदा

हिंदी अनुवाद

निःसंदेह, वह प्रसन्न हो जायेगा।[1] 1. (15-21) इन आयतों में यह वर्णन किया गया है कि कौन से कुकर्मी नरक में पड़ेंगे और कौन सुकर्मी उस से सुरक्षित रखे जायेंगे। और उन्हें क्या फल मिलेगा। आयत संख्या 10 के बारे में यह बात याद रखने की है कि अल्लाह ने सभी वस्तुओं और कर्मों का अपने नियमानुसार स्वभाविक प्रभाव रखा है। और क़ुर्आन इसी लिये सभी कर्मों के स्वभाविक प्रभाव और फल को अल्लाह से जोड़ता है। और यूँ कहता है कि अल्लाह ने उस के लिये बुराई की राह सरल कर दी। कभी कहता है कि उन के दिलों पर मुहर लगा दी, जिस का अर्थ यह होता है कि यह अल्लाह के बनाये हुये नियमों के विरोध का स्वभाविक फल है। (देखियेः उम्मुल किताब, मौलाना आज़ाद)

Play