44. सूरह अद-दुखान – 1 – 59

सूरह दुखान के संक्षिप्त विषय

यह सूरह मक्की है, इस में 59 आयतें हैं।

  • इस की आयत 10 में आकाश से दुखान (धुवें) के निकलने की चर्चा है इसलिये इस का नाम सूरह दुखान है।
  • इस की आरंभिक आयतों में कुन का महत्व बताया गया है। फिर आयत 7-8 में कुन उतारने वाले का परिचय कराया गया है।
  • आयत 9 से 33 तक फिरऔन की जाति के विनाश और बनी इस्राईल की सफलता को एक ऐतिहासिक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया गया है कि रसूल के विरोधियों का दुष्परिणाम कैसा हुआ। और उन के अनुयायी किस प्रकार सफल हुये ।
  • आयत 34 से 57 तक दूसरे जीवन के इन्कार तथा उस का विश्वास कर के जीवन व्यतीत करने का अलग-अलग फल बताया गया है जो प्रलय के दिन सामने आयेगा।
  • अन्तिम आयतों में उन को सावधान किया गया है जो कुन का आदर नहीं करते। अर्थात इस सूरह के आरंभिक विषय ही में इस का अन्त भी किया गया है।
  • हदीस में है कि जब मक्कावासियों ने नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) का कड़ा विरोध किया तो आप ने अल्लाह से दुआ की, कि यूसुफ (अलैहिस्सलाम) के अकाल के समान इन पर भी सात वर्ष का अकाल भेज दे। और फिर उन पर ऐसा अकाल आया कि प्रत्येक चीज़ का नाश कर दिया गया। और वह मुर्दार खाने पर बाध्य हो गये । और यह दशा हो गयी कि जब वह आकाश की ओर देखते तो भूक के कारण धूवाँ जैसा दिखाई देता था। (देखियेः सहीह बुखारीः 4823, 4824)

सूरह अद-दुखान | Surah Dukhan in Hindi

بِسْمِ اللَّـهِ الرَّحْمَـٰنِ الرَّحِيمِ

बिस्मिल्लाह-हिर्रहमान-निर्रहीम

अल्लाह के नाम से, जो अत्यन्त कृपाशील तथा दयावान् है।

Play

حم ﴾ 1 ﴿

Transliteration

हा-मीम्

हिंदी अनुवाद

ह़ा मीम।

Play

وَالْكِتَابِ الْمُبِينِ ‎ ﴾ 2 ﴿

Transliteration

वल्-किताबिल् – मुबीन

हिंदी अनुवाद

शपथ है इस खुली पुस्तक की।

Play

إِنَّا أَنزَلْنَاهُ فِي لَيْلَةٍ مُّبَارَكَةٍ ۚ إِنَّا كُنَّا مُنذِرِينَ ﴾ 3 ﴿

Transliteration

इन्ना अन्ज़ल्नाहु फ़ी लै – लतिम् मुबा – र कतिन् इन्ना कुन्ना मुन्ज़िरीन

हिंदी अनुवाद

हमने ही उतारा है इसे[1] एक शुभ रात्रि में। वास्तव में, हम सावधान करने वाले हैं। 1. शुभ रात्रि से अभिप्राय “लैलतुल क़द्र” है। यह रमज़ान के महीने के अन्तिम दशक की एक विषम रात्रि होती है। यहाँ आगे बताया जा रहा है कि इसी रात्रि में पूरे वर्ष होने वाले विषय का निर्णय किया जाता है। इस शुभ रात की विशेषता तथा प्रधानता के लिये सूरह क़द्र देखिये। इसी शुभ रात्रि में नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) पर क़ुर्आन उतरने का आरंभ हुआ। फिर 23 वर्षों तक आवश्यक्तानुसार विभिन्न समय में उतरता रहा। (देखियेः सूरह बक़रह, आयत संख्याः 185)

Play

فِيهَا يُفْرَقُ كُلُّ أَمْرٍ حَكِيمٍ ﴾ 4 ﴿

Transliteration

फ़ीहा यफ़रक़ु कुल्लु अम्रिन् हकीम

हिंदी अनुवाद

उसी (रात्रि) में निर्णय किया जाता है, प्रत्येक सुदृढ़ कर्म का।

Play

أَمْرًا مِّنْ عِندِنَا ۚ إِنَّا كُنَّا مُرْسِلِينَ ﴾ 5 ﴿

Transliteration

अम्रम् मिन् अिन्दिना, इन्ना कुन्ना मुर्सिलीन

हिंदी अनुवाद

ये (आदेश) हमारे पास से है। हम ही भेजने वाले हैं, रसूलों को।

Play

‏ رَحْمَةً مِّن رَّبِّكَ ۚ إِنَّهُ هُوَ السَّمِيعُ الْعَلِيمُ ﴾ 6 ﴿

Transliteration

रह्म-तम् मिर्रब्बि-क इन्नहू हुवस्समी अुल्- अ़लीम

हिंदी अनुवाद

आपके पालनहार की दया से, वास्तव में, वह सब कुछ सुनने-जानने वाला है।

Play

رَبِّ السَّمَاوَاتِ وَالْأَرْضِ وَمَا بَيْنَهُمَا ۖ إِن كُنتُم مُّوقِنِينَ ‎ ﴾ 7 ﴿

Transliteration

रब्बिस्समावाति वल्अर्ज़ि व मा बैनहुमा इन् कुन्तुम् मूक़िनीन

हिंदी अनुवाद

जो आकाशों तथा धरती का पालनहार है तथा जो कुछ उन दोनों के बीच है, यदि तुम विश्वास करने वाले हो।

Play

‏ لَا إِلَٰهَ إِلَّا هُوَ يُحْيِي وَيُمِيتُ ۖ رَبُّكُمْ وَرَبُّ آبَائِكُمُ الْأَوَّلِينَ ﴾ 8 ﴿

Transliteration

ला इला-ह इल्ला हु-व युह्यी व युमीतु, रब्बुकुम् व रब्बु आबा-इकुमुल्-अव्वलीन

हिंदी अनुवाद

नहीं है कोई वंदनीय, परन्तु वही, जो जीवन देता तथा मारता है। तुम्हारा पालनहार तथा तुम्हारे गुज़रे हुए पूर्वजों का पालनहार है।

Play

‏ بَلْ هُمْ فِي شَكٍّ يَلْعَبُونَ ﴾ 9 ﴿

Transliteration

बल् हुम् फ़ी शक्किंय्-यल्-अ़बून

हिंदी अनुवाद

बल्कि, वे (मुश्रिक) संदेह में खेल रहे हैं।

Play

فَارْتَقِبْ يَوْمَ تَأْتِي السَّمَاءُ بِدُخَانٍ مُّبِينٍ ﴾ 10 ﴿

Transliteration

फ़र्तकिब् यौ-म तअ्तिस्समा-उ बिदुख़ानिम् – मुबीन

हिंदी अनुवाद

तो आप प्रतीक्षा करें, उस दिन का, जब आकाश खुला धूँवा[1] लायेगा। 1. इस प्रत्यक्ष धुवें तथा दुःखदायी यातना की व्याख्या सह़ीह़ ह़दीस में यह आयी है कि जब मक्कावासियों ने नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) का कड़ा विरोध किया तो आप ने यह शाप दिया कि हे अल्लाह! उन पर सात वर्ष का अकाल भेज दे। और जब अकाल आया तो भूक के कारण उन्हें धुवाँ जैसा दिखायी देने लगा। तब उन्हों ने आप से कहा कि आप अल्लाह से प्रार्थना कर दें। वह हम से अकाल दूर कर देगा तो हम ईमान ले आयेंगे। और जब अकाल दूर हुआ तो फिर अपनी स्थिति पर आ गये। फिर अल्लाह ने बद्र के युध्द के दिन उन से बदला लिया। (सह़ीह़ बुख़ारीः 4821, तथा सह़ीह़ मुस्लिमः2798)

Play

يَغْشَى النَّاسَ ۖ هَٰذَا عَذَابٌ أَلِيمٌ ﴾ 11 ﴿

Transliteration

यग़्शन्ना-स, हाज़ा अ़ज़ाबुन् अलीम

हिंदी अनुवाद

जो छा जायेगा सब लोगों पर। यही दुःखदायी यातना है।

Play

‏ رَّبَّنَا اكْشِفْ عَنَّا الْعَذَابَ إِنَّا مُؤْمِنُونَ ﴾ 12 ﴿

Transliteration

रब्बनक्शिफ़् अ़न्नल्-अ़ज़ा-ब इन्ना मुअ्मिनून

हिंदी अनुवाद

(वे कहेंगेः) हमारे पालनहार! हमसे यातना दूर कर दे। निश्चय हम ईमान लाने वाले हैं।

Play

أَنَّىٰ لَهُمُ الذِّكْرَىٰ وَقَدْ جَاءَهُمْ رَسُولٌ مُّبِينٌ ﴾ 13 ﴿

Transliteration

अन्ना लहुमुज़्ज़िक्-रा व क़द् जा- अहुम् रसूलुम् – मुबीन

हिंदी अनुवाद

और उनके लिए शिक्षा का समय कहाँ रह गया? जबकि उनके पास आ गये एक रसूल (सत्य को) उजागर करने वाले।

Play

ثُمَّ تَوَلَّوْا عَنْهُ وَقَالُوا مُعَلَّمٌ مَّجْنُونٌ ﴾ 14 ﴿

Transliteration

सुम्-म तवल्लौ अ़न्हु व क़ालू मु- अ़ल्लमुम् – मज्नून

हिंदी अनुवाद

फिर भी वे आपसे मुँह फेर गये तथा कह दिया कि एक सिखाया हुआ पागल है।

Play

‏ إِنَّا كَاشِفُو الْعَذَابِ قَلِيلًا ۚ إِنَّكُمْ عَائِدُونَ ﴾ 15 ﴿

Transliteration

इन्ना काशिफ़ुल्-अ़ज़ाबि क़लीलन् इन्नकुम् आ़-इदून

हिंदी अनुवाद

हम दूर कर देने वाले हैं कुछ यातना, वास्तव में तुम, फिर अपनी प्रथम स्थिति पर आ जाने वाले हो।

Play

‏ يَوْمَ نَبْطِشُ الْبَطْشَةَ الْكُبْرَىٰ إِنَّا مُنتَقِمُونَ ﴾ 16 ﴿

Transliteration

यौ-म नब्तिशुल् बत्-शतल-कुब्रा इन्ना मुन्तक़िमून

हिंदी अनुवाद

जिस दिन हम अत्यंत कड़ी पकड़[1] में ले लेंगे। तो हम निश्चय बदला लेने वाले हैं। 1. यह कड़ी पकड़ का दिन बद्र के युध्द का दिन है। जिस में उन के बड़े-बड़े सत्तर प्रमुख मारे गये तथा इतनी ही संख्या में बंदी बनाये गये। और उन की दूसरी पकड़ क़्यामत के दिन होगी जो इस से भी बड़ी और गंभीर होगी।

Play

۞ وَلَقَدْ فَتَنَّا قَبْلَهُمْ قَوْمَ فِرْعَوْنَ وَجَاءَهُمْ رَسُولٌ كَرِيمٌ ‎ ﴾ 17 ﴿

Transliteration

व ल-क़द् फ़तन्ना क़ब्लहुम् क़ौ-म फ़िर्-औ़-न व जा – अहुम् रसूलुन् करीम

हिंदी अनुवाद

तथा हमने परीक्षा ली इनसे पूर्व फ़िरऔन की जाति की तथा उनके पास एक आदरणीय रसूल आया।

Play

أَنْ أَدُّوا إِلَيَّ عِبَادَ اللَّهِ ۖ إِنِّي لَكُمْ رَسُولٌ أَمِينٌ ﴾ 18 ﴿

Transliteration

अन् अद्-दू इलय्-य अिबादल्लाहि, इन्नी लकुम् रसूलुन् अमीन

हिंदी अनुवाद

कि मुझे सौंप दो अल्लाह के भक्तों को। निश्चय मैं तुम्हारे लिए एक अमानतदार रसूल हूँ।

Play

وَأَن لَّا تَعْلُوا عَلَى اللَّهِ ۖ إِنِّي آتِيكُم بِسُلْطَانٍ مُّبِينٍ ﴾ 19 ﴿

Transliteration

व अल्-ला तअ्लू अ़लल्लाहि, इन्नी आतीकुम् बिसुल्तानिम्- मुबीन

हिंदी अनुवाद

तथा अल्लाह के विपरीत घमंड न करो। मैं तुम्हारे सामने खुला प्रमाण प्रस्तुत करता हूँ।

Play

وَإِنِّي عُذْتُ بِرَبِّي وَرَبِّكُمْ أَن تَرْجُمُونِ ﴾ 20 ﴿

Transliteration

व इन्नी अुज़्तु बिरब्बी व रब्बिकुम् अन् तर्जुमून

हिंदी अनुवाद

तथा मैंने शरण ली है, अपने पालनहार की तथा तुम्हारे पालनहार की इससे कि तुम मुझपर पथराव कर दो।

Play

وَإِن لَّمْ تُؤْمِنُوا لِي فَاعْتَزِلُونِ ﴾ 21 ﴿

Transliteration

व इल्लम् तुअ्मनू ली फ़अ्तज़िलून

हिंदी अनुवाद

और यदि तुम मेरा विश्वास न करो, तो मुझसे परे हो जाओ।

Play

فَدَعَا رَبَّهُ أَنَّ هَٰؤُلَاءِ قَوْمٌ مُّجْرِمُونَ ﴾ 22 ﴿

Transliteration

फ़-दआ़ रब्बहू अन्-न हाउला-इ क़ौमुम् – मुज्रिमून

हिंदी अनुवाद

अन्ततः, मूसा ने पुकारा अपने पालनहार को, कि वास्तव में ये लोग अपराधी हैं।

Play

فَأَسْرِ بِعِبَادِي لَيْلًا إِنَّكُم مُّتَّبَعُونَ ‎ ﴾ 23 ﴿

Transliteration

फ़- अस्रि बिअिबादी लैलन् इन्नकुम् मुत्त- बअून

हिंदी अनुवाद

(हमने आदेश दिया) कि निकल जा रातों-रात, मेरे भक्तों को लेकर। निश्चय तुम्हारा पीछा किया जायेगा।

Play

وَاتْرُكِ الْبَحْرَ رَهْوًا ۖ إِنَّهُمْ جُندٌ مُّغْرَقُونَ ‎ ﴾ 24 ﴿

Transliteration

वत् रूकिल्-बह्-र रह्वन्, इन्नहुम् जुन्दुम् मुग़्-रक़ून

हिंदी अनुवाद

तथा छोड़ दे सागर को उसकी दशा पर, खुला। वास्तव में, ये डूब जाने वाली सेना है।

Play

كَمْ تَرَكُوا مِن جَنَّاتٍ وَعُيُونٍ ‎ ﴾ 25 ﴿

Transliteration

कम् त रकू मिन् जन्नातिंव्-व अुयून

हिंदी अनुवाद

वे छोड़ गये बहुत-से बाग़ तथा जल स्रोत।

Play

وَزُرُوعٍ وَمَقَامٍ كَرِيمٍ ﴾ 26 ﴿

Transliteration

व ज़ुरूअिंव् व मक़ामिन् करीम

हिंदी अनुवाद

तथा खेतियाँ और सुखदायी स्थान।

Play

وَنَعْمَةٍ كَانُوا فِيهَا فَاكِهِينَ ‎ ﴾ 27 ﴿

Transliteration

व नअ्-मतिन् कानू फ़ीहा फ़ाकिहीन

हिंदी अनुवाद

तथा सुख के साधन, जिनमें वे आन्नद ले रहे थे।

Play

كَذَٰلِكَ ۖ وَأَوْرَثْنَاهَا قَوْمًا آخَرِينَ ‎ ﴾ 28 ﴿

Transliteration

कज़ालि-क, व औरस्नाहा क़ौमन् आ-ख़रीन

हिंदी अनुवाद

इसी प्राकार हुआ और हमने उनका उत्तराधिकारी बना दिया दूसरे[1] लोगों को। 1. अर्थात बनी इस्राईल (याक़ूब अलैहिस्सलाम की संतान) को।

Play

فَمَا بَكَتْ عَلَيْهِمُ السَّمَاءُ وَالْأَرْضُ وَمَا كَانُوا مُنظَرِينَ ﴾ 29 ﴿

Transliteration

फ़मा ब-कत् अ़लैहिमुस्समा-उ वल्अर्जु व मा कानू मुन्ज़रीन

हिंदी अनुवाद

तो नहीं रोया उनपर आकाश और न धरती और न उन्हें अवसर (समय) दिया गया।

Play

وَلَقَدْ نَجَّيْنَا بَنِي إِسْرَائِيلَ مِنَ الْعَذَابِ الْمُهِينِ ﴾ 30 ﴿

Transliteration

व ल-क़द् नज्जैना बनी इस्राईल मिनल्-अ़ज़ाबिल्-मुहीन

हिंदी अनुवाद

तथा हमने बचा लिया इस्राईल की संतान को, अपमानकारी यातना से।

Play

مِن فِرْعَوْنَ ۚ إِنَّهُ كَانَ عَالِيًا مِّنَ الْمُسْرِفِينَ ‎ ﴾ 31 ﴿

Transliteration

मिन् फ़िर्-औ़न, इन्नहू का-न आ़लि-यम् मिनल्–मुस् -रिफ़ीन

हिंदी अनुवाद

फ़िरऔन से। वास्तव में, वह चढ़ा हुआ उल्लंघनकारियों में से था।

Play

وَلَقَدِ اخْتَرْنَاهُمْ عَلَىٰ عِلْمٍ عَلَى الْعَالَمِينَ ‎ ﴾ 32 ﴿

Transliteration

व ल- कदिख़्तर्-नाहुम् अ़ला अिल्मिन् अ़लल्-आ़लमीन

हिंदी अनुवाद

तथा हमने प्रधानता दी उन्हें, जानते हुए, संसार वासियों पर।

Play

وَآتَيْنَاهُم مِّنَ الْآيَاتِ مَا فِيهِ بَلَاءٌ مُّبِينٌ ﴾ 33 ﴿

Transliteration

व आतैनाहुम् मिनल्-आयाति मा फ़ीहि बलाउम्-मुबीन

हिंदी अनुवाद

तथा हमने उन्हें प्रदान कीं ऐसी निशानियाँ, जिनमें खुली परीक्षा थी।

Play

إِنَّ هَٰؤُلَاءِ لَيَقُولُونَ ‎ ﴾ 34 ﴿

Transliteration

इन्-न हाउला-इ ल-यक़ूलून

हिंदी अनुवाद

वास्तव में, ये[1] कहते हैं कि 1. अर्थात मक्का के मुश्रिक कहते हैं कि संसारिक जीवन ही अन्तिम जीवन है। इस के पश्चात् परलोक का जीवन नहीं है।

Play

إِنْ هِيَ إِلَّا مَوْتَتُنَا الْأُولَىٰ وَمَا نَحْنُ بِمُنشَرِينَ ‎ ﴾ 35 ﴿

Transliteration

इन् हि-य इल्ला मौततुनल्-ऊला व मा नह्नु बिमुन्शरीन

हिंदी अनुवाद

हमें तो बस प्रथम बार मरना है तथा हम फिर जीवित नहीं किये जायेंगे।

Play

فَأْتُوا بِآبَائِنَا إِن كُنتُمْ صَادِقِينَ ‎ ﴾ 36 ﴿

Transliteration

फ़क्तू बिआबा – इना इन् कुन्तुम् सादिक़ीन

हिंदी अनुवाद

फिर यदि तुम सच्चे हो, तो हमारे पूर्वजों को (जीवित करके) ला दो।

Play

أَهُمْ خَيْرٌ أَمْ قَوْمُ تُبَّعٍ وَالَّذِينَ مِن قَبْلِهِمْ ۚ أَهْلَكْنَاهُمْ ۖ إِنَّهُمْ كَانُوا مُجْرِمِينَ ﴾ 37 ﴿

Transliteration

अ-हुम् ख़ैरुन् अम् क़ौमु तुब्बअिंव्-वल्लज़ी – न मिन् क़ब्लिहिम्, अह्लक्नाहुम् इन्नहुम् कानू मुज्रिमीन

हिंदी अनुवाद

ये अच्छे हैं अथवा तुब्बअ की जाति[1] तथा जो उनसे पूर्व रहे हैं? हमने उनका विनाश कर दिया। निश्चय वे अपराधि थे। 1. तुब्बअ की जाति से अभिप्राय यमन की जाति सबा है। जिस के विनाश का वर्णन सूरह सबा में किया गया है। तुब्बअ ह़िम्यर जाति के शासकों की उपाधि थी जिसे उन की अवज्ञा के कारण ध्वस्त कर दिया गया। (देखियः सूरह सबा की आयतः 15 से 19 तक।)

Play

وَمَا خَلَقْنَا السَّمَاوَاتِ وَالْأَرْضَ وَمَا بَيْنَهُمَا لَاعِبِينَ ﴾ 38 ﴿

Transliteration

व मा ख़लक़्नस्समावाति वल्अर्ज़ व मा बैनहुमा लाअिबीन

हिंदी अनुवाद

तथा हमने आकाशों और धरती को एवं जो कुछ उन दोनों के बीच है, खेल नहीं बनाया है।

Play

مَا خَلَقْنَاهُمَا إِلَّا بِالْحَقِّ وَلَٰكِنَّ أَكْثَرَهُمْ لَا يَعْلَمُونَ ﴾ 39 ﴿

Transliteration

मा ख़लक़्नाहुमा इल्ला बिल्हक़्क़ि व लाकिन् न अक्स रहुम् ला यअ्लमून

हिंदी अनुवाद

हमने नहीं पैदा किया है उन दोनों को, परन्तु सत्य के आधार पर। किन्तु अधिक्तर लोग इसे नहीं जानते हैं।

Play

إِنَّ يَوْمَ الْفَصْلِ مِيقَاتُهُمْ أَجْمَعِينَ ﴾ 40 ﴿

Transliteration

इन्-न यौमल्-फ़स्लि मीक़ातुहुम् अज्मईन

हिंदी अनुवाद

निःसंदेह निर्णय[1] का दिन, उन सबका निश्चित समय है। 1. अर्थात आकाशों तथा धरती की रचना लोगों की परीक्षा के लिये की गई है। और परीक्षा फल के लिये प्रलय का समय निर्धारित कर दिया गया है।

Play

يَوْمَ لَا يُغْنِي مَوْلًى عَن مَّوْلًى شَيْئًا وَلَا هُمْ يُنصَرُونَ ﴾ 41 ﴿

Transliteration

यौ-म ला युग़्नी मौलन् अ़म्मौलन् शैअंव-व ला हुम् युन्सरून

हिंदी अनुवाद

जिस दिन, कोई साथी किसी साथी के कुछ काम नहीं आयेगा और न उनकी सहायता की जायेगी।

Play

إِلَّا مَن رَّحِمَ اللَّهُ ۚ إِنَّهُ هُوَ الْعَزِيزُ الرَّحِيمُ ‎ ﴾ 42 ﴿

Transliteration

इल्ला मर्रहिमल्लाहु, इन्नहू हुवल् अ़ज़ीज़ुर्रहीम

हिंदी अनुवाद

परन्तु, जिसपर अल्लाह की दया हो जाये, तो वास्तव में वह बड़ा प्रभावशाली, दयावान है।

Play

إِنَّ شَجَرَتَ الزَّقُّومِ ﴾ 43 ﴿

Transliteration

इन्-न श-ज-रतज़्ज़क़्क़ूम

हिंदी अनुवाद

निःसंदेह ज़क्कूम (थोहड़) का वृक्ष।

Play

طَعَامُ الْأَثِيمِ ﴾ 44 ﴿

Transliteration

तआ़मुल् – असीम

हिंदी अनुवाद

पापियों का भोजन है।

Play

كَالْمُهْلِ يَغْلِي فِي الْبُطُونِ ﴾ 45 ﴿

Transliteration

कल्मुहिल यग़्ली फ़िल्बुतून

हिंदी अनुवाद

पिघले हुए ताँबे जैसा, जो खौलेगा पेटों में।

Play

كَغَلْيِ الْحَمِيمِ ﴾ 46 ﴿

Transliteration

क-ग़ल्यिल्-हमीम

हिंदी अनुवाद

गर्म पानी के खौलने के समान।

Play

خُذُوهُ فَاعْتِلُوهُ إِلَىٰ سَوَاءِ الْجَحِيمِ ‎ ﴾ 47 ﴿

Transliteration

ख़ुजूहु फ़अ्तिलूहु इला सवाइल्-जहीम

हिंदी अनुवाद

(आदेश होगा कि) उसे पकड़ो तथा धक्का देते हुए नरक के बीच तक पहुँचा दो।

Play

ثُمَّ صُبُّوا فَوْقَ رَأْسِهِ مِنْ عَذَابِ الْحَمِيمِ ‎ ﴾ 48 ﴿

Transliteration

सुम्-म सुब्बू फ़ौ-क़ रअ्सिही मिन् अ़ज़ाबिल्-हमीम

हिंदी अनुवाद

फिर बहाओ उसके सिर के ऊपर अत्यंत गर्म जल की यातना।[1] 1. ह़दीस में है कि इस से जो कुछ उस के भीतर होगा पिघल कर दोनों पाँव के बीच से निकल जायेगा, फिर उसे अपनी पहली दशा पर कर दिया जायेगा। (तिर्मिज़ीः 2582, इस ह़दीस की सनद हसन है।)

Play

ذُقْ إِنَّكَ أَنتَ الْعَزِيزُ الْكَرِيمُ ﴾ 49 ﴿

Transliteration

ज़ुक़् इन्न-क अन्तल्-अ़ज़ीज़ुल्-करीम

हिंदी अनुवाद

(तथा कहा जायेगा कि) चख, क्योंकि तू बड़ा आदरणीय सम्मानित था।

Play

إِنَّ هَٰذَا مَا كُنتُم بِهِ تَمْتَرُونَ ‎ ﴾ 50 ﴿

Transliteration

इन्- न हाज़ा मा कुन्तुम् बिही तम्तरून

हिंदी अनुवाद

यही वह चीज़ है, जिसमें तुम संदेह कर रहे थे।

Play

إِنَّ الْمُتَّقِينَ فِي مَقَامٍ أَمِينٍ ‎ ﴾ 51 ﴿

Transliteration

इन्नल्-मुत्तक़ी न फ़ी मक़ामिन् अमीन

हिंदी अनुवाद

निःसंदेह आज्ञाकारी शान्ति के स्थान में होंगे।

Play

فِي جَنَّاتٍ وَعُيُونٍ ﴾ 52 ﴿

Transliteration

फ़ी जन्नातिंव्-व अुयून

हिंदी अनुवाद

बाग़ों तथा जल स्रोतों में।

Play

يَلْبَسُونَ مِن سُندُسٍ وَإِسْتَبْرَقٍ مُّتَقَابِلِينَ ﴾ 53 ﴿

Transliteration

यल्बसू-न मिन् सुन्दुसिंव्-व इस्तब्रक़िम् मु-तक़ाबिलीन

हिंदी अनुवाद

वस्त्र धारण किये हुए महीन तथा कोमल रेशम के, एक-दूसरे के सामने (आसीन) होंगे।

Play

كَذَٰلِكَ وَزَوَّجْنَاهُم بِحُورٍ عِينٍ ﴾ 54 ﴿

Transliteration

कज़ालि-क, व ज़व्वज्नाहुम् बिहूरिन् ईन

हिंदी अनुवाद

इसी प्रकार होगा तथा हम विवाह देंगे उनको ह़ूरों से।[1] 1. ह़ूर, अर्थात गोरी और बड़े-बड़े नैनों वाली स्त्रियाँ।

Play

يَدْعُونَ فِيهَا بِكُلِّ فَاكِهَةٍ آمِنِينَ ‎ ﴾ 55 ﴿

Transliteration

यद्अू न फ़ीहा बिकुल्लि फ़ाकि-हतिन् आमिनीन

हिंदी अनुवाद

वे माँग करेंगे उसमें, प्रत्येक प्रकार के मेवों की निश्चिन्त होकर।

Play

لَا يَذُوقُونَ فِيهَا الْمَوْتَ إِلَّا الْمَوْتَةَ الْأُولَىٰ ۖ وَوَقَاهُمْ عَذَابَ الْجَحِيمِ ﴾ 56 ﴿

Transliteration

ला यज़ूक़ू-न फ़ीहल्मौ-त इल्लल्-मौ-ततल्-ऊला व वक़ाहुम् अ़ज़ाबल्- जहीम

हिंदी अनुवाद

वे उस स्वर्ग में मौत[1] नहीं चखेंगे, प्रथम (सांसारिक) मौत के सिवा तथा (अल्लाह) बचा लेगा उन्हें, नरक की यातना से। 1. ह़दीस में है कि जब स्वर्गी स्वर्ग में और नारकी नरक में चले जायेंगे तो मौत को स्वर्ग और नरक के बीच ला कर वध कर दिया जायेगा। और एलान कर दिया जायेगा कि अब मौत नहीं होगी। जिस से स्वर्गी प्रसन्न हो जायेंगे और नारकियों को शोक पर शोक हो जायेगा। (सह़ीह़ बुख़ारीः 6548, सह़ीह़ मुस्लिमः2850)

Play

فَضْلًا مِّن رَّبِّكَ ۚ ذَٰلِكَ هُوَ الْفَوْزُ الْعَظِيمُ ‎ ﴾ 57 ﴿

Transliteration

फ़ज़्लम्-मिर्रब्बि-क, ज़ालि-क हुवल् फ़ौज़ुल्- अ़ज़ीम

हिंदी अनुवाद

आपके पालनहार की दया से, वही बड़ी सफलता है।

Play

فَإِنَّمَا يَسَّرْنَاهُ بِلِسَانِكَ لَعَلَّهُمْ يَتَذَكَّرُونَ ‎ ﴾ 58 ﴿

Transliteration

फ़-इन्नमा यस्सर्नाहु बिलिसानि-क लअ़ल्लहुम् य-तज़क्करून

हिंदी अनुवाद

तो हमने सरल कर दिया इस (क़ुर्आन) को आपकी भाषा में, ताकि वे शिक्षा ग्रहण करें।

Play

فَارْتَقِبْ إِنَّهُم مُّرْتَقِبُونَ ﴾ 59 ﴿

Transliteration

फर्-तकिब् इन्नहुम् मुर्-तक़िबून *

हिंदी अनुवाद

अतः, आप प्रतीक्षा करें,[1] वे भी प्रतीक्षा कर रहे हैं। 1. अर्थात परिणाम की।

Play